Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर: सरकार ने अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया
    Headlines

    मणिपुर: सरकार ने अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिपुर: सरकार ने अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया

    इंफाल:  मणिपुर सरकार ने राज्य में जातीय हिंसा में कमी के बीच बुधवार से इंफाल से पहाड़ी जिलों तक कड़ी सुरक्षा के साथ अंतर-जिला सार्वजनिक वाहनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

    राज्य में प्रशासन द्वारा 19 महीनों में सार्वजनिक परिवहन सेवा को फिर से शुरू करने का यह दूसरा प्रयास होगा। यहां इंफाल घाटी स्थित मेइती समुदाय तथा पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच झड़पें होती रही हैं।

     

     

    मुख्य सचिव विनीत जोशी ने एक आदेश में कहा, ‘‘राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों की उपलब्धता, प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त ‘जानकारी’ के साथ राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है और पर्याप्त सुरक्षा तैनाती के साथ सार्वजनिक वाहनों का आवागमन फिर से शुरू करने का फैसला किया है।’’

    राज्य की राजधानी इंफाल से कांगपोकपी होते हुए सेनापति तक और इंफाल से बिष्णुपुर होते हुए चुराचांदपुर तक बुधवार से सार्वजनिक वाहनों का आवागमन शुरू होगा।

    सेनापति नगा-बहुल क्षेत्र है, कांगपोकपी और चुराचांदपुर में कुकी-जो समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है और इंफाल तथा बिष्णुपुर मेइती बहुल क्षेत्र हैं।

     

     

     

    आदेश में कहा गया है, ‘‘आवागमन केवल निश्चित समय तक ही सीमित रहेगा तथा इस मार्ग से जुड़ने के इच्छुक आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वे संबंधित उपायुक्तों के कार्यालयों से संपर्क करें।’’

    पिछले साल मई में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आई हैं और तब से अब तक कम से कम 258 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

    हिंसा के दौरान इंफाल घाटी और पहाड़ी जिलों के बीच सार्वजनिक बस सेवाएं भी बंद हो गईं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंभल जा रहे राहुल गांधी को गाजीपुर सीमा पर रोका गया
    Next Article विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.