Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मस्जिद के इमाम की बेटी ने जज बनकर मुंगेर का नाम रोशन किया
    Breaking News बिहार

    मस्जिद के इमाम की बेटी ने जज बनकर मुंगेर का नाम रोशन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मस्जिद के इमाम की बेटी ने जज बनकर मुंगेर का नाम रोशन किया

    मुंगेर जिला के रहने वाले निवासी और मस्जिद के इमाम की बेटी ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में 30वा रैंक प्राप्त कर जज बनी है। घरवालों एवं परिवार वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुंगेर की बेटी ने जज बनकर केवल मुंगेर का ही नाम रोशन नहीं किया है बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। मुंगेर शहर स्थित तोपखाना बाजार के निवासी अब्दुल्ला बुखारी की भतीजी हबीब बुखारी पिता कारी मोहम्मद अहमद बुखारी की बेटी ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है । 30वा रैंक प्राप्त कर जज बनने से परिवार वालों में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है। और बधाई देने वालों का घर पर ताता लगा हुआ है । हबीबा बुखारी के पिता मुंगेर शहर स्थित गुलजार पोखर मस्जिद के इमाम हैं। जहां इमामत लंबे समय से कर रहे हैं। जब के हबीबा बुखारी के चाचा अब्दुल्ला बुखारी तोप खाना बाजार स्थित मदरसा के हेड है। हबीबा बुखारी मैट्रिक तक की पढ़ाई मुंगेर से ही की है । जब के इंटर और लॉ की पढ़ाई अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में रहकर की और फिर शुरू से ही हबीबा बुखारी को जज बनने की इच्छा थी। जिसको लेकर पटना हाई कोर्ट में रहकर अपनी तैयारी में लगी रही और परसों आए परिणामों में सफलता अर्पित की है। घर के लोग और बच्ची खुशी से झूम उठी है । अब्दुल्ला बुखारी के पिता मौलाना सादुल्लाह बुखारी 1942 में बुखारा शरीफ से मुंगेर आकर बस गए थे। और मुंगेर शहर में ही 1949 में एक मदरसा तज्वीड उल कुरान की नींव रखी थी। जो मदरसा आज भी अब्दुल्ला बुखारी के नेतृत्व में चल रहा है। बधाई देने वालों में कारी हुसैन अख्तर नदवी मदरसा तज्वीड उल कुरान, मोहम्मद एहतेशाम आलम, इरफान अहमद, डॉक्टर वहाबुद्दीन, आमिर अली चिकित्सा पदाधिकारी ,डॉक्टर फ़ाज़ अहमद, मुफ्ती अताउल्लाह बुखारी, शाह नजम नजमी, हजरत मौलाना सैयद शाह फखर आलम हुसैन सज्जादह खानका खलीफा भागलपुर, हाफिज अताउर रहमान ,फ़ज़्लुल्लाह बुखारी ,मौलाना ओबेद मज़ाहरी, मास्टर अब्दुल माजिद त्यादि ने मुबारकबाद दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री आलमगीर आलम के डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, कल आएगा फैसला
    Next Article बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन 8 दिसंबर को: शिव शंकर सिंह

    Related Posts

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.