Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतिक्रमण के खिलाफ आदित्यपुर नगर निगम हुआ रेस,24 घंटे की दी मोहलत, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अतिक्रमण के खिलाफ आदित्यपुर नगर निगम हुआ रेस,24 घंटे की दी मोहलत, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरायकेला

    अतिक्रमण के खिलाफ आदित्यपुर नगर निगम हुआ रेस

    24 घंटे की दी मोहलत, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है. सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. इस दौरान निगम कार्मियों ने माइकिंग के जरिए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है

     

    कि यदि उनके द्वारा स्वतः ही अपना अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुधवार से बुल्डोजर चलाकर जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा. ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार हो रहे अतिक्रमण की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने बताया कि कई बार इन्हें चेतावनी देने के बाद भी इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था जिसके बाद नगर निगम एवं वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है.

     

     

    उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में यह अभियान गम्हरिया लाल बिल्डिंग के पास चलाया जाएगा. वहीं नगर निगम के नगर प्रबंधक ने भी मामले को लेकर निगम प्रशासन को गंभीर बताया और कहा कि आज सभी अतिक्रमणकारियों को सूचित किया जा रहा है. बुधवार को बलपूर्वक इन्हें हटाया जाएगा.

     

     

    मालूम हो कि पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार इन्हें चेतावनी देने के बाद भी इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके बाद निगम और जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है. इधर नगर निगम के फरमान के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि नगर निगम की चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारी अपना बोरिया बिस्तर समेटते हैं या इसपर राजनीति होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअदाणी सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा, रास एक बार बाधित होने के बाद दिन भर के लिए स्थगित
    Next Article नोएडा: दिल्ली कूच के लिए सीमाओं पर डटे किसानों की पुलिस के साथ झड़प, जाम भी लगा

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.