Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला

     

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में नाकाम रहा है।

     

     

    पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में हर जगह डर और असुरक्षा का माहौल है। महिलाएं शाम सात बजे के बाद बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और मां-बाप अपनी बेटियों के बाहर जाने को लेकर चिंतित रहते हैं।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के होते हुए भी जबरन वसूली, गोलीबारी और अपराध की घटनाएं आम हो गई हैं।

    केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा और गृह मंत्रालय ने दिल्ली को जबरन वसूली और हिंसा का अड्डा बना दिया है।’’

    उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में ‘आप’ की उपलब्धियों को गिनवाया और कानून प्रवर्तन के कथित कुप्रबंधन के लिए भाजपा पर निशाना साधा

     

     

     

    उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, लेकिन यह ‘‘अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रही है।’’

    संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मौजूद थे।

    फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर ‘आप’ और भाजपा आमने-सामने हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील वर्ल्ड 2024 :टी10 स्पोर्ट्स रेस डे टी का अनावरण किया
    Next Article  उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.