Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर अपराध के मामले में छापेमारी के दौरान दिल्ली में ईडी टीम पर हमला
    Headlines

    साइबर अपराध के मामले में छापेमारी के दौरान दिल्ली में ईडी टीम पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    साइबर अपराध के मामले में छापेमारी के दौरान दिल्ली में ईडी टीम पर हमला

     

    नयी दिल्ली:  साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली में छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर बृहस्पतिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    जांच एजेंसी ने राष्ट्रीय राजधानी के बिजवासन क्षेत्र में स्थित एक फार्महाउस पर हुई घटना के संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जहां ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की थी। बिजवासन क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) को मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारी छापेमारी की कार्रवाई में शामिल हो गए।

    जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।

    सूत्रों ने बताया कि मामले में आरोपी अशोक शर्मा और उसके भाई ने ईडी टीम पर कथित तौर पर हमला किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है और छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

     

     

    सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की ये कार्रवाई I4सी और वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) से ‘फिशिंग’ (फर्जी ईमेल के लिए लोगों को फंसाना), क्यूआर कोड धोखाधड़ी, अंशकालिक नौकरी का लालच दे कर धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के जरिए कई लोगों के साथ धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई है।

    यह पाया गया कि इस साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से अर्जित धन को 15,000 अवैध खातों के माध्यम से डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके निकाला जा रहा था।

    सूत्रों ने दावा किया कि यह नेटवर्क कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) द्वारा चलाया जा रहा था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली
    Next Article राजनगर के खरकई नदी के समीप युवती का दुष्कर्म करने के पश्चात पत्थर से कूचकर की गई निर्मम हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.