Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंद सड़कः वैकल्पिक रास्ता खुलवाना चाहते हैं सरयू ताकि जनता को दिक्कत न हो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बंद सड़कः वैकल्पिक रास्ता खुलवाना चाहते हैं सरयू ताकि जनता को दिक्कत न हो

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंद सड़कः वैकल्पिक रास्ता खुलवाना चाहते हैं सरयू
    ताकि जनता को दिक्कत न हो

    लोगों की शिकायत पर कदमा पहुंचे, टाटा स्टील द्वारा बंद कराई गई सड़क को देखा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय बुधवार को जनता की शिकायत पर कदमा पहुंचे। जनता ने उनसे शिकायत की थी कि टाटा स्टील ने कुछ सड़कों को बंद कर दिया है, जिससे उन्हें आने-जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस शिकायत को समझने और दूर करने के उद्देश्य से वह कदमा पहुंचे थे।

    यहां जारी एक बयान में श्री राय ने बताया कि काफी बड़ी संख्या में लोग कदमा में इकट्ठा हो गये थे। लोगों को बंद सड़क के कारण परेशानी हो रही थी। उन्होंने इस संबंध में टाटा स्टील के लोगों से पहले भी बात की थी। वह नहीं चाहते कि जनता को कोई असुविधा हो। इसके लिए कोई वैकल्पिक सड़क मार्ग निकाला जाए, ये टाटा स्टील के लोगों से वह कह चुके हैं।
    श्री राय ने बताया कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क भी गए। पहले वहां नेताजी की मूर्ति लगी हुई थी। अब वह मूर्ति कहां है, पता नहीं। मैंने लोगों से कहा है कि वह वहां नेताजी की बड़ी प्रतिमा लगाएंगे और यह पार्क अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के नाम से ही जाना जाएगा।
    सरयू राय ने बताया कि कदमा में एक कन्वेंशन सेंटर बन कर तैयार है। 5 साल हो गये लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ। उद्घाटन नहीं होने से छत से पानी चू रहा है। भीतर की फालसिलिंग टूट गई है। उसकी मरम्मत का काम जल्दी ही शुरु कराएंगे।

    यह पूछे जाने पर कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आप पर गलत नैरेटिव सेट करने का आरोप लगाया है, श्री राय ने कहाः हम लोगों की संस्कृति है कि पराजित पर प्रहार नहीं कर सकते। बन्ना गुप्ता अपना भड़ास निकाल रहे हैं, निकालें। मैं आलोचनात्मक टिप्पणी अभी नहीं करूंगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ सर्वेक्षण 2024 :उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने की समीक्षा
    Next Article झामुमो ने बहरागोड़ा में निकाली आभार यात्रा

    Related Posts

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    October 30, 2026

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.