Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ युवा का सोलह दिवसीय अभियान शुरू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ युवा का सोलह दिवसीय अभियान शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ युवा का सोलह दिवसीय अभियान शुरू

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।युवा संस्था (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) और विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम, क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आज पोटका प्रखंड के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत गांव चांपी में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बैलून उड़ाकर और लड़कियों के फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया असमानता से समानता सबकी गिनती एक समान ।

     

    इस अभियान के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि दृश्य और अदृश्य असमानताओं को तोड़कर ही हम एक समान समाज का निर्माण कर सकते हैं। जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ाई में सभी को संगठित होकर एकजुट होने की जरुरत है |
    सभी उपस्थित अतिथियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इस अभियान का महत्व बताए।

     

     

    प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेंडर असमानता, भेदभाव और हिंसा को मिटाने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन स्पेस और खेल के क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले शोषण और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। लड़कियों पर नियंत्रण, निगरानी, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी जैसे कारणों से कई लड़कियां इन क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। उन्होंने कहा कि हमें ट्रांसजेंडर, विकलांग व्यक्तियों और महिलाओं सहित सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

     

     

    फुटबॉल टूर्नामेंट में डुकुरडीहा की लड़कियां विजेता बनी और जूनियर गर्ल्स टीम हेसलबिल की लड़कियां उपविजेता रही, बेस्ट गोलकीपर पूजा नायक एवं बेस्ट खिलाड़ी पूजा सोरेन बनी। रेफरी के रूप में पंचायत समिति सदस्य उर्मिला सरदार ने सहयोग किया। कार्यक्रम को संचालन करने में यंग गर्ल लीडर मोनिका सरदार ने सहयोग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका को मिलकर नागरिकों के जीवन को सुगम बनाना चाहिए: राष्ट्रपति
    Next Article रामदास सोरेन के दूसरी बार विधायक बनने पर पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.