Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पत्थरबाजी की घटना में आई भारी कमी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पत्थरबाजी की घटना में आई भारी कमी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया था. जिसके बाद कश्मीर में पत्थरबाजी की वारदातों में काफी कमी आई है. गृह मंत्रालय ने संसद में दिए अपने लिखित जवाब में आज ये जानकारी दी. सरकार के जवाब के मुताबिक 5 अगस्त से लेकर 15 नवंबर तक के बीच अब तक घाटी में पत्थरबाजी के 190 मामले दर्ज किए गए. जबकि 765 लोगों को गिरफ्तार किया गया.गौरतलब है कि इस साल की शुरूआत से 4 अगस्त तक पत्थरबाजी के 361 मामले दर्ज किए गए थे. सरकार का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से सरकार ने पत्थरबाजी की वारदातों को रोकने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं. पत्थरबाजी में शामिल और इसे बढ़ावा देने वाले लोगों की पहचान की गई और उन्हे विभिन्न धाराओं में हिरासत में लिया गया. जिसमें कुछ लोगों के खिलाफ पीएसए कानून तक का प्रयोग किया गया.यही नहीं जांच में ये भी पता चला की पत्थरबाजी में हुर्रियत और हुर्रियत से जुड़े अलग-अलग अलगाववादी संगठन शामिल हैं. एनआईए ने आंतकी फंडिंग के मामलों में 18 लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया है. सरकार ने आज सदन को ये जानकारी भी दी की कश्मीर में पर्यटन भी पटरी पर लौट रहा है.साथ ही पिछले 6 महीनों में कश्मीर में 34 लाख 10 हजार 219 पर्यटकों ने दौरा किया है. गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से 12 हजार 934 विदेशी पर्यटक थे. इस दौरान पर्यटन के माध्यम से 25 करोड़ 12 लाख रुपयों की कमाई की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभाव से डरी दीदी, अल्पसंख्यक कट्टरता पर किया सतर्क
    Next Article राम विलास पासवान के ट्वीट के बाद दिल्ली जलबोर्ड करवाएगा पानी की जांच

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    August 9, 2026

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.