Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिग्गजों के सहारे दंगल जीतने की तैयारी में बीजेपी , मोदी की 6 से 8 रैलियां
    Breaking News झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    दिग्गजों के सहारे दंगल जीतने की तैयारी में बीजेपी , मोदी की 6 से 8 रैलियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा और उसके बाद टिकट बंटवारे को लेकर उपजे असंतोष के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. भाजपा अब दिग्गजों के भरोसे झारखंड विधनसभा चुनाव फतह करने की कोशिश में है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा को चुनावी मझधार पार कराने के लिए प्रधानमंत्री अब यहां छह से आठ चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं. भाजपा के टिकट बंटवारे से नाराज कई अपने बगावत कर दूसरे दलों में चले गए और वे वहां से टिकट लेकर चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ खम ठोंक रहे हैं.सूत्रों का कहना है कि सरयू राय सरीखे नेता के पार्टी छोडऩे और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) का साथ छूट जाने का प्रभाव इस चुनाव में न पड़े, इसके लिए भाजपा ने डैमेज कंट्रोल प्रारंभ कर दिया है. पार्टी अब अपने स्टार प्रचारकों को अधिक से अधिक क्षेत्रों में पहुंचाने की कोशिश में जुटी है. भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 नवंबर को लातेहार के मनिका और लोहरदगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.जबकि उसके अगले दिन यानी 22 नवंबर को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी मोर्चा संभालने झारखंड पहुंचेंगे. नड्डा लातेहार में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा उसके बाद पलामू में विधानसभा कोर समिति की बैठक लेंगे, जहां पार्टी के नेताओं को चुनावी टिप्स देंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 22 नवंबर को ही पलामू जिले के विश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे उसी दिन राजधानी रांची में पत्रकारों से बात करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.