Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जी7 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की इटली में बैठक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    जी7 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की इटली में बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जी7 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की इटली में बैठक

    रोम,:दुनिया के अग्रणी औद्योगिक देशों के विदेश मंत्री सोमवार को बैठक कर रहे हैं, जबकि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में युद्ध निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं तथा नए अमेरिका के नए प्रशासन के कार्यभार संभालने से पहले कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का दबाव भी है।

    रोम के बाहर हो रही समूह-सात की बैठक के एजेंडे में गाजा और लेबनान में युद्ध विराम कराने की उम्मीदें सबसे प्रमुख हैं। बैठक में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के मंत्री शामिल हो रहे हैं।

    दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को जी-7 में सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के मंत्री तथा अरब लीग के महासचिव शामिल होंगे।

     

     

    इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भागीदारों के साथ गाजा और लेबनान में युद्ध विराम तक पहुंचने के प्रयासों का समर्थन करने के तरीकों, आबादी का समर्थन करने की पहल और क्षेत्र में स्थिरता के लिए एक विश्वसनीय राजनीतिक क्षितिज को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।’’

    मेजबान देश इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, उनके पूर्व रक्षा मंत्री और हमास के सैन्य प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद पिछले सप्ताह जी7 एजेंडे में एक और विषय जोड़ा।

    इटली समूह का संस्थापक सदस्य है और 1998 में अस्तित्व में आए समूह के लिए रोम सम्मेलन की मेजबानी भी इसी ने की थी।

     

     

     

    इटली की दक्षिणपंथी सरकार सात अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद से इजराइल का प्रबल समर्थन कर रही है, साथ ही गाजा में फलस्तीनियों को मानवीय सहायता भी प्रदान कर रही है।

    इतालवी सरकार ने सतर्कतापूर्ण रुख अपनाया है, अदालत के प्रति अपने समर्थन और सम्मान की पुष्टि की है। हालांकि उसने चिंता व्यक्त करते हुए वारंट को राजनीति से प्रेरित बताया।

     

     

     

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान को दोहराते हुए कहा, ‘‘इजराइल राष्ट्र की जिम्मेदारियों और आतंकवादी संगठन हमास के बीच कोई समानता नहीं हो सकती है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंभल मामले पर उच्चतम न्यायालय को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए: राहुल
    Next Article संभल हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हुई; जिले में 30 नवंबर तक ‘बाहरी’ लोगों के प्रवेश पर रोक

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.