Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अडानी मामले पर व्हाइट हाउस का बयान: भारत-अमेरिका रिश्ते रहेंगे अटूट
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अडानी मामले पर व्हाइट हाउस का बयान: भारत-अमेरिका रिश्ते रहेंगे अटूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अडानी मामले पर व्हाइट हाउस का बयान: भारत-अमेरिका रिश्ते रहेंगे अटूट
    नई दिल्ली. दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी पर सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए रिश्वत देने के आरोपों को लेकर व्हाइट हाउस ने एक अहम बयान जारी किया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि अमेरिका इन आरोपों से वाकिफ है और इस मामले पर नजर रखे हुए है. हालांकि, उन्होंने भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि यह मामला द्विपक्षीय संबंधों पर असर नहीं डालेगा. कैरिन जीन पियरे ने कहा कि इस मामले में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन (SEC) और न्याय विभाग (DoJ) अधिक जानकारी दे सकते हैं. लेकिन भारत और अमेरिका के रिश्ते गहरे और मजबूत नींव पर टिके हैं. उन्होंने कहा, “हमने पहले भी कई मुद्दों का समाधान किया है और इस मामले को भी हल करने का भरोसा रखते हैं.”

     

     

    गौतम अडानी और उनके समूह पर आरोप है कि उन्होंने भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के ठेके पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को करीब 2,250 करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर की. ये प्रोजेक्ट्स अमेरिकी निवेशकों के फंड से विकसित किए गए थे, और आरोपों के अनुसार, इनसे समूह को अगले 20 वर्षों में 2 अरब डॉलर का मुनाफा होने का अनुमान था. दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी पर सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए रिश्वत देने के आरोपों को लेकर व्हाइट हाउस ने एक अहम बयान जारी किया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि अमेरिका इन आरोपों से वाकिफ है और इस मामले पर नजर रखे हुए है. हालांकि, उन्होंने भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि यह मामला द्विपक्षीय संबंधों पर असर नहीं डालेगा.

     

     

    मामले की गंभीरता- अमेरिकी अभियोग के मुताबिक, अडानी समूह और उनकी साझेदार कंपनी एज्योर पावर ने सरकारी स्वामित्व वाली सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 12 गीगावाट सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया. लेकिन भारत में सौर ऊर्जा के खरीदार न मिलने के कारण यह डील अटक गई. बड़े नुकसान से बचने के लिए इन कंपनियों पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप है.

    व्हाइट हाउस ने साफ किया कि इस मामले का भारत-अमेरिका संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती मजबूत बनी रहेगी. अडानी समूह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया है. कंपनी का कहना है कि वह सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेगी और इन आरोपों का खंडन करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस

    Related Posts

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    May 25, 2026

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    May 25, 2026

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.