Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान की अधिकांश सीटों पर जमकर हुआ भीतरघात, बड़े-बड़े नाम जद में – चुनाव परिणामों का किया जा रहा इंतजार, उसके बाद होगा एक्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कोल्हान की अधिकांश सीटों पर जमकर हुआ भीतरघात, बड़े-बड़े नाम जद में – चुनाव परिणामों का किया जा रहा इंतजार, उसके बाद होगा एक्शन

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *कोल्हान की अधिकांश सीटों पर जमकर हुआ भीतरघात, बड़े-बड़े नाम जद में*
    – *चुनाव परिणामों का किया जा रहा इंतजार, उसके बाद होगा एक्शन*

    *देवानंद सिंह*
    *जमशेदपुर :* प्रदेश में चुनावों की गहमागहमी के बाद अब चुनाव परिणामों को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन शनिवार को इन कयासों पर भी परिणाम आने के साथ ही विराम लग जाएगा, परिणाम भले ही किसी के पक्ष में जाए, लेकिन इन विधानसभा चुनावों में जमकर भीतरघात हुआ है। यह भीतरघात केवल कोल्हान की 14 सीटों में ही नहीं हुआ, बल्कि प्रदेश की अधिकांश सीटों पर हुआ है, जिसका खुलासा परिणाम के बाद होगा। इस जद में कई बड़े नाम भी आने वाले हैं, बस अभी चुनाव परिणाम घोषित होने भर का इंतजार किया जा रहा है, उसके बाद उन चेहरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है, जो इस खेल में शामिल रहे।

     

    झारखंड में सत्ता की चाबी कोल्हान से ही निकलती है, अब सब की नजर चुनाव परिणाम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को झामुमो के किले को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी थी, जबकि झामुमो ने कोल्हान के किले को बचाने की भरपूर कोशिश की। एग्जिट पोल ने सबका सस्पेंस को बढ़ा दिया है।

    पूरे कोल्हान में इस बार भीतरघात जमकर हुआ और सभी प्रत्याशियों ने भितरघातियों की पहचान भी कर ली है और सूत्रों की मानें तो परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इस बार बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में भितरघातियों ने खूब खेल खेला है। जुगसलाई विधानसभा भी इससे अछूता नहीं रहा, पोटका विधानसभा में भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करने में सफलता पाई है। उसके बाद से ही झामुमो के माथे पर पसीना आने लगा है। घाटशिला विधानसभा में रामदास सोरेन ने बारीकी से सभी को साधने का प्रयास किया है, जबकि सूत्रों की मानें तो भाजपा अपने कैडर को एक करने में विफल रही है। बहरागोड़ा विधानसभा में भाजपा और झामुमो के बीच सीधा मुकाबला है। ईचागढ़ विधानसभा के चर्चा पर गौर करें तो एनडीए ईडी गठबंधन की लड़ाई में अरविंद सिंह अच्छी स्थिति में आ गए हैं,

     

     

    हालांकि चर्चा यह भी है कि अरविंद सिंह को टिकट नहीं मिलना कोल्हान में राजग गठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं साबित होंगे, इसका असर सरायकेला विधानसभा यानी पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिणाम पर भी पड़ सकते हैं। जगन्नाथपुर विधानसभा से आ रही खबरों पर अगर विश्वास करें तो वहां भी भीतरघात हुआ है। दोनों दलों में कोल्हान के परिणाम में वही राजनीतिक दल बाजी मारेगी, जो राजनीतिक दल अंतिम समय में डैमेज कंट्रोल करने में सफल रहा। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा में तो दोनों राष्ट्रीय दल के नेताओं के चेहरे बेनकाब हुए हैं।

     

    बहरहाल, प्रत्याशियों ने परिणाम की चिंता के साथ-साथ भितरघातियों से भी निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।

    *कोल्हान की अधिकांश सीटों पर जमकर हुआ भीतरघात उसके बाद होगा एक्शन* बड़े-बड़े नाम जद में* - *चुनाव परिणामों का किया जा रहा इंतजार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदावों-प्रतिदावों का दौर और वास्तविक परिणाम
    Next Article रूस ने पहली बार ICBM मिसाइल से किया यूक्रेन पर हमला

    Related Posts

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.