Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय रांची राजनीति राष्ट्रीय

    ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान 

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल का आकलन है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 81 में से 53 सीटें , जबकि भाजपा नीत एनडीए को 25 सीटें मिल सकती हैं।

     

    चौंकाने वाले है रिजल्ट

    ‘एक्सिस माई इंडिया’ के एग्जिट पोल के साथ ही दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि महा विकास आघाडी को 288 में से 135 से 150 सीटें और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार को एक ही चरण में मतदान हुआ। जबकि झारखंड में दो चरण में मतदान हुआ। 81 सीटों में से झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था और दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए थे। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    महाराष्ट्र और झारखंड, दोनों राज्यों में कड़ा है मुकाबला

    महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित गुट) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी, शरद गुट) गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है , जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं।

     

    ‘मैट्रिज’ के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 150 से 170 और एमवीए को 110-130 सीट मिल सकती हैं। ‘लोकशाही मराठी-रुद्र’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है। एमवीए को 125 से 140 सीट तथा अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 और एमवीए को 126-146 सीटें मिल सकती हैं।

    पीपुल्स पल्स और चाणक्य स्ट्रैटजीज का क्या है आकलन

    ‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में सामने आया है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान है। “चाणक्य स्ट्रैटजीज” के एग्जिट पोल में एक बार फिर से महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार, महायुति को 152 से 160 सीट मिल सकती हैं। महाविकास अघाडी को 130 से 138 सीट मिलने की संभावना है।

    झारखंड में क्या होगा

    ‘मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 42-47 सीट हासिल करके अपनी सरकार बनाएगा तथा सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25-30 सीट से संतोष करना पड़ेगा। ‘पीपुल्स पल्स’ के सर्वेक्षण के अनुसार, झारखंड में राजग को 44-53 सीट तथा ‘इंडिया’ गठबंधन को 25-37 सीट हासिल हो सकती हैं। ‘एक्सिस माई इंडिया’ के सर्वेक्षण में झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 53 सीट जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

    “चाणक्य स्ट्रैटजीज” के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि झारखंड में राजग को 45 से 50 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 35 से 38 सीट मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने झारखंड में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया है। उसका आकलन है कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 37 से 40 सीट तथा इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिल सकती हैं।

     

    झारखंड को लेकर सामने आए लगभग सभी एग्ज़िट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत का अनुमान लगाया गया है.

    मैटराइज़ एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को 42-47 सीटें, जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

     

     

    चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के पोल में एनडीए को 45-50, इंडिया गठबंधन को 35-38 और अन्य को 3-5 सीटें मिलने के अनुमान हैं.

    पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को 44-53 सीटें और इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें मिलने के अनुमान हैं.

    टाइम्स नाउ-जेवीसी ने झारखंड की 40-44 सीटों पर एनडीए, 30 से 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन को आगे दिखाया है. वहीं अन्य को एक सीट पर बढ़त दिखाई है.

    एक्सिस माइ इंडिया ने बाकी एग्ज़िट पोल्स से उलट झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया है.

    इसमें इंडिया गठबंधन को 53 और एनडीए को 25 सीटों पर जीतते हुए दिखाया गया है. इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) को 2 और अन्य को एक सीट दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.