Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 23 नवंबर 2024 को मतगणना होनी है। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया तथा विधानसभावार मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं मतगणना को लेकर स्थल पर की गयी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली ।

     

     

    उन्होंने मतगणना हॉल में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं आवश्यकतानुरूप बैरिकेडिंग किए जाने, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए मतगणना केंद्र पर आवश्यक सुविधा व व्यवस्था उपलब्ध करायें।

     

     

    मतगणना कर्मियों, काउंटिंग एजेंट, उम्मीदवार, लेबर, ऑफिसर आदि के आवागमन हेतु अलग-अलग बेरिकेडिंग करने, साथ ही सभी काउंटिंग एजेंट, लेबर एवं ऑफिसर का आईडी कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही मतगणना के दिन कार्यरत कर्मियों के लिए फूड पैकेट, पीने का पानी, ईवीएम मशीन सील करने की व्यवस्था आदि को समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, वाहन इंट्री पास, मीडिया गैलरी बनाने सहित अन्य तैयारियों को समय से पूर्ण कर लेने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैंसर से पीड़ित 6 वर्षीय स्नेहा को है आप सभी की मदद की आवश्यकता
    Next Article स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ बालमेला 2024

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.