Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण आयाम के अंतर्गत हुई बैठक, पर्यावरण संरक्षण विषयों पर किया गया विचार मंथन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण आयाम के अंतर्गत हुई बैठक, पर्यावरण संरक्षण विषयों पर किया गया विचार मंथन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    “क्या हम भावी पीढ़ी को प्लास्टिक से भरी प्रदूषित धरती सौंप रहे हैं ?”
    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण आयाम के अंतर्गत कदमा में हुई बैठक में पर्यावरण संरक्षण विषयों पर किया गया विचार मंथन।
    ___________
    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पर्यावरण आयाम के बैनर तले एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण से जुड़े कुछ प्रमुख मुद्दे जैसे कि प्लास्टिक की थैली के बजाय कपड़े की थैली का प्रयोग, एसी और आर ओ से निकलने वाले पानी को बर्बाद होने से कैसे बचाया जा सके तथा घर में ही घरेलू बागवानी कैसे की जाए इसकी जानकारी दी गई।

     

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ग्राहक गीत के साथ हुआ।
    कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण महिला आयाम प्रांत प्रमुख रूबी लाल ने किया। ग्राहक गीत पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्षा कृष्ण सिन्हा ने गाया।
    संगठन मंत्र जिला महिला आयाम सह प्रमुख रीना परितोष ने किया
    पर्यावरण आयाम प्रांत प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने विषय प्रवेश कराया एवं पर्यावरण को हम कैसे सुरक्षित रख सकते हैं ,इसमें हमारी भूमिका क्या होनी चाहिए, इसकी जानकारी दी।

     

    सिंहभूम जिला महिला आयाम प्रमुख अनीता निधि ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस तरह प्लास्टिक का अधिक उपयोग करने की वजह से हम कैंसर जैसे भयंकर बीमारी के शिकार हो जाते हैं। सिंहभूम जिला पर्यावरण सह प्रमुख रीना परितोष जी ने इस ओर हमारा ध्यान आकृष्ट किया कि कैसे जब हमारी अगली पीढ़ियां खुदाई का काम करेगी तो उसमें सिर्फ प्लास्टिक ही प्लास्टिक निकलेगा। कदमा संयोजिका मीरा गुप्ता ने हमें घर में ही खाद बनाने और फल और सब्जियां अधिक मात्रा में उगाने की कई तरीके बताई ।
    प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह ने एसी और आर ओ के पानी को बचाकर उसको हम कैसे घरेलू कामों में उपयोग में ला सकते हैं इसकी जानकारी दी।

     

    तत्पश्चात महिला आयाम प्रांत प्रमुख रूबी लाल ने संगठन तथा संगठन के उद्देश्यों के बारे में अतिथियों के समक्ष संक्षिप्त वक्तव्य दिया और सबों का धन्यवाद किया।
    प्रांत उपाध्यक्षा श्रीमती एंजिल उपाध्याय जी ने कल्याण मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
    कार्यक्रम में श्रीमती सपना तिवारी, शर्मिला सिंह,आरती कुमारी, मधु गुप्ता, संगीता सिंह, नीतू सिंह, वंदना सिंह,अंजलि परितोष, दुर्गा साहू एवं अन्य महिलाओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार
    Next Article पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.