Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नफरत फैलाने में माहिर है भाजपा, मेरे खिलाफ अभियान पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए: हेमंत सोरेन
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    नफरत फैलाने में माहिर है भाजपा, मेरे खिलाफ अभियान पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए: हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नफरत फैलाने में माहिर है भाजपा, मेरे खिलाफ अभियान पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए: हेमंत सोरेन

    रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को फिर से निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में विपक्षी दल ने उनके खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

    इससे एक दिन पहले सोरेन ने भाजपा पर ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अफवाहें फैलाने का अभियान चलाने’’ का आरोप लगाया था।

    सोरेन ने भाजपा पर ‘‘लोगों के बीच नफरत फैलाकर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में माहिर’’ होने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने दावा किया कि झारखंड की संस्कृति ऐसे ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियानों’’ की अनुमति नहीं देती है।

    सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नेताओं के लिए आपके अंदर नफरती भावनाओं को भड़काकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना सबसे आसान होता है। यह अभियान सबसे आसान होता है और भाजपा को इसमें महारत हासिल है लेकिन मैं झारखंडी हूं – हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते और ना मैं ऐसा करूंगा।’’

     

     

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन ने कहा, ‘‘एक अनुमान के मुताबिक, भाजपा ने मेरे खिलाफ छद्म अभियान, अफवाहें फैलाने का अभियान और नफरत फैलाने के अभियान में 500 करोड़ से अधिक खर्च कर दिए।’’

    सोरेन ने भाजपा पर चुनाव के दौरान सड़कों और चौराहों पर मतदाताओं में कथित तौर पर भय पैदा करने और उनके खिलाफ प्रचार करने के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से लोगों को लाने का आरोप लगाया।

    सोरेन ने कथित अभियान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के लोग उन निर्वाचन क्षेत्रों में सड़कों और चौराहों पर चुनाव पर चर्चा करते देखे जा सकते हैं जहां चुनाव हो रहे हैं। यह भाजपा का नया हथकंडा है, जिसे ‘अफवाहें फैलाने का अभियान’ कहा जाता है।”

    उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए हर विधानसभा में एक करोड़ रूपये से अधिक खर्च किए गए हैं। वे आकर अपने किए काम की बातें नहीं करेंगे बल्कि आपको झूठी बातों से डराएंगे।’’

    उन्होंने कहा कि ऐसे ‘‘अभियानों में कोई सच्चाई नहीं होती।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, “हमारे पास चुनावी बॉण्ड, नकली दवाइयां, नकली टीकों से देशवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ करके जुटाया गया चंदा नहीं हैं। इसलिए मैं आप सभी झारखंड वासियों से अपील करता हूं कि आप सब मेरे लिए आज और कल ‘‘चोरी-छिपे’’ नहीं, खुलकर अभियान चलाएं – क्योंकि झारखंड वासियों के स्वभाव में डरना और धीरे-धीरे चोरी से बोलना नहीं होता।’’

    सोरेन ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘फुसफुसाकर नहीं, साहस से बोलो ।’’

    मुख्यमंत्री की ओर से साझा किये गए वीडियो में चौपाल में बैठे युवा भाजपा की प्रशंसा करते और कथित भ्रष्टाचार के लिए झामुमो की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा
    Next Article मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, EVM लेकर मतदान कर्मी निकले बूथ पर

    Related Posts

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.