Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप छोड़ने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए
    Headlines राजनीति

    आप छोड़ने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आप छोड़ने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए

    नयी दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी पर केंद्र के साथ लगातार लड़ाई करने तथा उन मूल्यों से समझौता करने का आरोप लगाया जिनकी वजह से लोग पार्टी की ओर झुकाव रखते हैं।

    वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं हर्ष मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी सहित अन्य की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

     

     

    पार्टी में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि गलत धारणा बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आप छोड़ने का उनका निर्णय ईडी और सीबीआई के दबाव का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी किसी के दबाव में आकर काम नहीं किया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखना दिल्ली के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ लगातार लड़ती रहती है।

     

     

    गहलोत ने आरोप लगाया कि चाहे वह मुख्यमंत्री हों या मंत्री, सभी हर समय छोटे से छोटे मुद्दे पर केंद्र से लड़ते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उपराज्यपाल समेत केंद्र के साथ हमेशा बेहतर रिश्ता बनाए रखा।

    उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोग व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के कारण आप में शामिल नहीं हुए थे बल्कि वे दिल्ली का विकास चाहते थे और इसी वजह से वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

    गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और एजेंडे की तारीफ की।

    उन्होंने आप पर उन मूल्यों से समझौता करने का आरोप लगाया, जिनके कारण अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद एक राजनीतिक दल के रूप में इसका जन्म हुआ और बड़ी संख्या में लोग इसकी ओर आकर्षित हुए।

    उन्होंने कहा कि लोगों ने एक व्यक्ति और पार्टी की विचारधारा में उम्मीद देखी, लेकिन उन मूल्यों से समझौता किया गया। उनका स्पष्ट संकेत आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर था।

    गहलोत ने दावा किया कि वे (आप से जुड़े लोग) ‘‘आम’’ से ‘‘खास’’ बन गए हैं।

    खट्टर ने गहलोत के भाजपा में शामिल होने को राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में एक ‘‘अहम मोड़’’ बताया।

     

     

     

    भाजपा को उम्मीद है कि गहलोत के पार्टी में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनावों में उसकी संभावनाएं बढ़ेंगी क्योंकि पार्टी का उद्देश्य आप से सत्ता हासिल करना है।

    सचदेवा ने कहा कि दो बार विधायक रहे और पेशे से वकील गहलोत अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं।

    पूर्व परिवहन मंत्री ने रविवार को आप छोड़ दी और आरोप लगाया कि ‘‘राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं’’ लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं।

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने त्यागपत्र में 50 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय, हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।’’

    आप का प्रमुख चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कई मुद्दे उठाए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व आधिकारिक आवास को लेकर ‘शीशमहल’ जैसे कुछ ‘अजीब’ और ‘शर्मनाक’ विवादों का जिक्र किया और कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या ‘‘हम अब भी ‘आम आदमी’ होने में विश्वास करते हैं?’’

    आप ने दावा किया था कि गहलोत का फैसला केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही जांच से प्रभावित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के कुछ हिस्से घुसपैठियों द्वारा अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर दिए गए हैं: योगी
    Next Article भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में मांगे वोट केंदीय मंत्री चिराग पासवान

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.