Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है आयोजन

     

    जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 20 नवंबर को तृतीय बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेले का आयोजन बाल उद्यान, चिल्ड्रन पार्क, सिदगोडा, जमशेदपुर में किया जा रहा है.

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल और नेचर फाउंडेशन के ट्रस्टी अंशुल शरण ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि झारखंड विधान सभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण तृतीय बाल मेला-2024 को विश्व बाल दिवस के अवसर पर एक दिन में ही सीमित करने की योजना है. इसमें 10+2 स्तर तक के स्कूली छात्र भाग ले सकेंगे.

     

     

    उन्होंने बताया कि मेले का आरंभ प्रातः 8 बजे और समापन संध्या 4 बजे होगा. मेले में विविध प्रकार की खेल कूद प्रतियोगिताएं तथा मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम होंगे.

    श्री गोयल और श्री शरण ने बताया कि प्रथम बाल मेला 2022 में राष्ट्रीय बाल दिवस (14 नवम्बर) के तथा दूसरा बाल मेला 2023 में विश्व बाल दिवस (20 नवम्बर) के अवसर पर हुआ. प्रथम बाल मेला-2022 तीन दिवसीय तथा द्वितीय बाल मेला-2023 पांच दिवसीय था.

    उन्होंने बताया कि 1954 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस घोषित किया गया और 20 नवम्बर 1959 को बाल अधिकार घोषणा पत्र जारी किया गया. तत्पश्चात् 1989 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकार समझौता अंगीकृत किया. भारत ने 1992 में बाल अधिकार प्रपत्र पर हस्ताक्षर किया और 2005 में बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम बनाया. बच्चों की सर्वांगीण विकास और सभी बच्चों के लिए समावेशी नीतियों का क्रियान्वयन इसका उद्देश्य है.

     

     

     

    कार्यक्रम
    —————
    20 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर प्रतियोगिताएं इस प्रकार से होंगीः-

    वर्ग-ए (बालक)
    जूनियर वर्ग-कक्षा 4 से 7 तक
    मेंढक दौड़, 50 मीटर की दौड़, बिस्कुट/टॉफी दौड़, एक पैर की दौड़
    वर्ग-बी (बालक)
    सीनियर बॉयज
    कक्षा 8 से 10
    बोरा दौड़, तीन पैर की दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो
    ग्रुप सी (बालिका वर्ग, जूनियर गर्ल्र्स)
    कक्षा 4 से 7 तक
    मेंढक दौड़, 50 मीटर की दौड़, बिस्कुट/टॉफी दौड़, एक पैर की दौड़
    ग्रुप डी (बालिका वर्ग-सीनियर गर्ल्र्स)
    कक्षा 8 से 10

     

     

    गोली चम्मच रेस, रस्सी कूद दौड़, सुई-धागा दौड़, गोला फेंक

    बालक एवं बालिका (सब-जूनियर)
    ताइक्वांडो (आयु 12 साल)
    कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग, कक्षा 8 से 12)
    इसके अलावा योग, चित्रांकन प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. चेशायर होम के दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता भी आयोजित होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश जा रहे हैं, मणिपुर जाने से क्यों कर रहे हैं इनकार : कांग्रेस
    Next Article पलूशन को काबू करने दिल्ली की सड़कों से हटीं 3.8 लाख गाड़ियां, नियम तोड़ा तो लगेगा 20 हजार जुर्माना

    Related Posts

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    June 4, 2026

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.