Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, हमने लोगों का विश्वास हासिल किया : मोदी
    Headlines राजनीति

    पूर्व सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, हमने लोगों का विश्वास हासिल किया : मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति की, हमने लोगों का विश्वास हासिल किया : मोदी

    नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले सरकारें वोट बैंक की राजनीति के अनुरूप नीतियां बनाती थीं जबकि मौजूदा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सरकार में लोगों का विश्वास बहाल हो।

    प्रधानमंत्री ने ‘एचटी लीडरशिप समिट’ को संबोधित करते हुए यह बात कही।

     

     

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए’’ प्रगति के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में हर चुनाव के बाद सरकारें बदल जाती हैं, भारत में लोगों ने तीसरी बार हमारी सरकार चुनी है। पहले सरकारें चुनाव जीतने के लिए चलायी जाती थीं और नीतियां वोट बैंक की राजनीति के अनुरूप बनाई जाती थीं लेकिन हमने सुनिश्चित किया कि सरकार में लोगों का विश्वास बहाल हो।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय समाज अब अभूतपूर्व आकांक्षाओं से भरा है और हमने इन आकांक्षाओं को अपनी नीतियों का आधार बनाया है। हमारी सरकार जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए प्रगति के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।’’

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में देश में हुए परिवर्तनों ने नागरिकों के बीच जोखिम लेने की संस्कृति को फिर से जागृत किया है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद 70 साल में जितने गैस कनेक्शन दिए गए उससे ज्यादा हमने पिछले 10 साल में दिए हैं। हमारी सरकार का दृष्टिकोण लोगों के लिए अधिक खर्च करना है, लोगों के लिए अधिक बचत करना है।’’

    मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार का दृष्टिकोण लोगों के लिए अधिक खर्च करना, लोगों के लिए अधिक बचत करना है।’’

    मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमलों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है और आतंकवादी ही अपने घरों में असुरक्षित महसूस करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
    Next Article दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.