Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सतगुरु नानक परगटिया से गूंजी लौहनगरी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सतगुरु नानक परगटिया से गूंजी लौहनगरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सतगुरु नानक परगटिया से गूंजी लौहनगरी
    गुरु नानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मना
    सोनारी से निकला विशाल नगरकीर्तन
    जमशेदपुर। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। जिसका समापन साकची गुरुद्वारा में शाम को हुआ। इसके साथ ही पूरी लौहनगरी, सतगुरु नानक परगटिया, मिट्टी धुंध जग चानन होआ, से गूंज उठी।

     

    सोनारी गुरुद्वारा में प्रायोजक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं उनकी टीम को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान तारा सिंह सुखविंदर सिंह आदि ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
    वहां अकाली दल के जत्थेदार जरनैल सिंह ने वाहेगुरु के आगे अरदास कर समस्त जीवों के भलाई और नगर कीर्तन सफल होने की कामना की।

     

    आगे आगे नन्हे घुड़सवार बच्चे, सिख मार्शल आर्ट गतका टीम, उसके पीछे धार्मिक स्कूल, मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल के बच्चे अनुशासित ढंग से स्कूल के ब्रांड पर ड्रिल तथा कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
    सिख जागृति मंच के सेवादार फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी के आगे फूल फेक रहे थे तथा पालकी साहेब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज एवं पंच प्यारे सुशोभित थे।
    इसके पीछे नगर कीर्तन में शामिल आम श्रद्धालु बीवियां तथा उनके पीछे क्रमशः बत्तीस गुरुद्वारों के स्त्री सत्संग सभाओं की बीवियां तथा युवाओं के जत्थे मनोरम गुरबाणी कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

     

    इसके सफल आयोजन संचालन में सेंटरल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह एवं उनकी टीम सरदार सुरजीत सिंह सरदार हरविंदर सिंह, तरनप्रीत सिंह बन्नी एवं अन्य लगे हुए थे।
    साकची गुरुद्वारा में प्रधान निशांत सिंह एवं उनकी टीम ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को रुमाला एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।
    नगर कीर्तन में चेयरमैन गुरमीत सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल हिस्ट्री शासन सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर, कमलजीत कौर गिल एवं अन्य पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, इंदर सिंह इंदर, अवतार सिंह भाटिया अन्य शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान पढ़ा होता तो नफरत नहीं फैलाते : राहुल
    Next Article साकची स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के समक्ष 150 वी जयंती मनाई गयी

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    June 5, 2026

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.