Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी ने बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
    Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी ने बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी ने बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    जमुई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आए हैं।

    बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें छोटानागपुर पठार के आदिवासी समुदाय के लोग प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं।

     

     

    मोदी ने राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    वर्ष 2021 से बिरसा मुंडा की जयंती को ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।

    उन्होंने मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी किया। उन्होंने पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत आदिवासी परिवारों के लिए बनाए गए 11,000 घरों के ‘गृह प्रवेश’ में भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वे आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आजीविका सृजन में सुधार पर केंद्रित हैं।

    उन्होंने दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत 23 चल चिकित्सा इकाइयों (एमएमयू) और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ (डीएजेजीयूए) के तहत 30 अतिरिक्त एमएमयू की शुरुआत की।

    मोदी ने 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और 300 वन धन विकास केंद्रों का उद्घाटन किया, जिनका उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और आजीविका में सुधार करना है।

     

     

    उन्होंने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और जबलपुर में दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और श्रीनगर तथा गंगटोक में दो आदिवासी अनुसंधान संस्थानों का भी उद्घाटन किया, ताकि आदिवासी समुदायों के इतिहास का दस्तावेजीकरण और संरक्षण किया जा सके।

    प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी।

    जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: पूर्व अमेरिकी अधिकारी
    Next Article कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दोनों नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.