Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी जमुई का दौरा करेंगे, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
    Headlines बिहार राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी जमुई का दौरा करेंगे, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी जमुई का दौरा करेंगे, बिरसा मुंडा की जयंती पर कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

     

    पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आज बिहार आएंगे।

    बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें प्रेमपूर्वक ‘‘भगवान’’ कहते हैं। उनकी जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के तौर पर मनाई जाती है।

     

     

    मोदी राज्य की राजधानी से लगभग 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी।

    जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के दौरे पर उत्साह व्यक्त किया। पासवान दो बार जमुई से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।

     

     

     

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरी कर्मभूमि रही, भगवान महावीर की पावन धरती ‘‘जमुई’’ आगमन पर जमुई की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।’’

    उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री का जमुई वासियों से विशेष स्नेह रहा है और जमुई के प्रियजनों ने भी प्रधानमंत्री को खूब आशीर्वाद और समर्थन दिया है। जमुई में प्रधानमंत्री का यह तीसरा दौरा है।’’

    प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की देखरेख करने के लिए जमुई में मौजूद केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘आदिवासी समुदायों के समृद्ध इतिहास और विरासत को संरक्षित करने के लिए दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और दो आदिवासी शोध संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे’’।

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मोदी ‘पीएम-जनमन’ के तहत निर्मित 11,000 घरों के गृह प्रवेश में भी हिस्सा लेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड। प्रस्तुत राशिफलत
    Next Article ‘इंडिया’ गठबंधन झारखंड के लोगों की संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : राहुल गांधी

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.