Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संभव संस्था ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के साथ केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाया बाल दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    संभव संस्था ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के साथ केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाया बाल दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संभव संस्था ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के साथ केक काटकर एवं मिठाई बांटकर मनाया बाल दिवस
    संवाददाता
    सामाजिक संस्था संभव के द्वारा घाघीडीह स्थित बाल संप्रेक्षण गृह व जूविनाइल के बच्चों के बीच बाल दिवस के उपलक्ष में केक काटा गया, फल, मिठाई, चॉकलेट्स, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।

     

     

    संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा घाघीडीह स्थित बाल संप्रेणक्ष गृह और बाल सुधार गृह में बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में एस.डी.जे.एम. श्रीमती दिव्या अश्वनी, डी.एल.एस.ए. सचिव श्री राजेन्द्र प्रसाद जी विशेष रूप से उपस्थित हुए जिन्हें संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

     

     

    संभव संस्था द्वारा आयोजित बाल दिवस समारोह में संस्था के लोगों द्वारा बच्चों को अपने जीवन में सुधार लाने एवं भविष्य में अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी गई, और विभनन प्रकार के खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

     

     

    साथ ही बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया। श्री भरत सिंह ने कहा कि बच्चे किसी भी देश के भविष्य होते है, जो आगे चलकर देश के नवनिमार्ण का कार्य करते है। इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह, अंजुला सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले चरण में भाजपा को मिला जनता का भरपूर आशीर्वाद : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article विधानसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अभ्यर्थियों के द्वितीय व्यय लेखा पंजी जांच दिनांक 12.11.2024 को किया गया,अभ्यर्थियों के व्यय लेखा संबंधित विवरणी इस प्रकार है

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.