Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेसियों ने मनाया पं जवाहर लाल नेहरू के 135वें जयन्ती
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कांग्रेसियों ने मनाया पं जवाहर लाल नेहरू के 135वें जयन्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेसियों ने मनाया पं जवाहर लाल नेहरू के 135वें जयन्ती

    भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी के 135वें जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने जयन्ती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश अँग्रेजों का गुलाम था, जिससे मुक्त करने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हजारों प्रकार की यातनाओं को झेला, हजारों शहीद हुए, महात्मा गाँधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई, इस दौरान पं जवाहर लाल नेहरू ने भी आजादी के लड़ाई में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

     

     

    अंग्रेजों की यातनाएं सही, जेल के सलाखों में रहे, अंततः भारत आजाद हुआ, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू बने, इन्होने अपने उपर बिडा उठाते हुए, शिक्षा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरह से कार्य किया, आईआईएम बनाया, मैनेजमेंट की पढ़ाई की स्थापना किया, मेडिकल कॉलेज का स्थापना किया, नेशनल मेटलर्जीकल लेबोरेटरी, योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तीन पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ किया, कृषि का नया आयाम स्थापित किया, नया औधोगिक नीति लाया, बोकारो स्टील प्लांट, राऊलकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट एवं भीलाई स्टील प्लांट लगाया, इसरो का स्थापना किया, रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, कृषि संयंत्र के अलावे आधुनिक भारत के निर्माता रहे।

     

     

    कार्यक्रम के माध्यम से मैं कुछ बातों को रख रहा हूँ, वर्तमान प्रधानमंत्री और भाजपा दल के नेता ये कहते है कि नेहरू जी ने क्या किया, तो मैं बताता हूँ कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत काम किया, प्रधानमंत्री जी और उनके दल के लोग अनपढ़ों के तरह बात और वर्ताव करते है, इतना ही नही सभी नौजवानों को गलत गलत बात बता कर गुमराह करते है, यहाँ तक की हमारे महापुरुषों को गाली तथा अभद्र बात बोलने तथा लिखने के लिए कहते है, हमें हमारे बुजुर्ग, दादा-दादी ने देश के स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों को मान, प्रतिष्ठा, इज्जत, सम्मान देना सिखाया है।
    परन्तु भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओं को संस्कार विहिन बातों को सिखा रही है। ये सभी बातें चौक चौराहों, सोशल मिडिया में देखने को मिल जाएगा।

     

     

    आज मोदी जी को ग्यारह वर्ष शासन करते हो रहा है, आम जनता को क्या दिये, नौजवानों को भयंकर बेरोजगारी, सरकारी उपक्रम को बेचा जा रहा है, 450 रू का गैस 942 रू हो गया, दाल, तेल आटा, चावल का मुल्य बढ़ गया, दुध पर जीएसटी लगाया, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, मणिपुर में माता बहनों को निर्वस्त्र कर अमर्यादित कार्य किया गया, पहलवान खिलाड़ी के साथ उनके सांसद ने अनैतिक कार्य किया, 16 करोड का सड़क का प्राक्कलन 250 करोड प्रति कि मी बना कर राजस्व लुट लिया गया, रेल, एयरपोर्ट को निजीकरण किया जा रहा यह गलत है।

     

     

    आप सभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े।
    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, ब्रजेन्द्र तिवारी, अरूण कुमार सिंह, राजीव मिश्र, अनंत लाल, संजय सिंह आजाद, रंजीत सिंह, अजय शर्मा, सन्नी सिंह, सुरज मुण्डा, अमित श्रीवास्तव, संजय घोष, अमरजीत सिंह भाटिया, लाल खान शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस और उसके सहयोगी कश्मीर के लिए एक अलग संविधान लाने की योजना बना रहे हैं: मोदी
    Next Article वर्ल्ड डायबिटीज डे : एसआरके कमलेश ने की 19 बुजुर्गों का रक्त सैंपल लेकर मधुमेह की जांच

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.