Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा झारखंड को बांटना चाहती है: सोरेन
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा झारखंड को बांटना चाहती है: सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा झारखंड को बांटना चाहती है: सोरेन

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य को बांटने की योजना बना रही है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी।

    सोरेन ने कहा कि झारखंड को ‘‘तोड़ने’’ के प्रयासों को इस चुनाव में जनता नाकाम कर देगी।

     

     

    सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के नेता राज्य में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन वे झारखंड में विकास, प्रगति और शांति के लिए एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। वे केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।”

    भाजपा पर झारखंड से संथाल परगना को अलग करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम की पवित्र भूमि ने ईश्वर की कृपा से रावण जैसे तानाशाहों का घमंड तोड़ दिया था– झारखंड भी उनका घमंड तोड़ देगा क्योंकि वे झारखंड को तोड़ना चाहते हैं।’’

    सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा संथालों को बांट रही है क्योंकि वे “हमारा इतिहास मिटाना” चाहते हैं।

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया, “वे भोगनाडीह, देवघर, बासुकीनाथ से हमारी विरासत को मिटाना चाहते हैं, जो हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं।”

    उन्होंने कहा कि झारखंड का विभाजन नहीं होगा और संथाल समुदाय एकजुट तथा राज्य के साथ रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह : हार्डवेयर दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
    Next Article जी.डी कॉलेज के सेहत केंद्र में बाल दिवस मनाया गया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.