Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया
    सेंचुरियन। तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस बीच तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

     

    टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए.

     

     

    टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 107 रनों की तूफानी पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 55 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्के जड़ें. तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों पर 50 रन बटोरे.

    दक्षिण अफ्रीका की टीम को मार्को जेनसन ने संजू सैमसन के रूप में पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंडिले सिमलेन और केशव महाराज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एंडिले सिमलेन और केशव महाराज के अलावा मार्को जानसन ने एक विकेट लिए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 220 रन बनाने थे.

     

     

    लक्ष्य का पीछा करना उतरी दक्षिण अफ्रीका के टीम की शुरूआत निराशाजनक रहीं और महज 27 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 208 रन ही बना सकीं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को जेनसन ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. मार्को जेनसन के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 41 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाज को नया संदेश देती फिल्म-विजय 69
    Next Article खराब मौसम के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के लिए विशेष सुरक्षा उपाय लागू

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.