Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आचार संहिता का उल्लंघन, आजसू प्रत्याशी पर वोटरों को 5 सौ के नोट बांट वोट खरीदने का आरोप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    आचार संहिता का उल्लंघन, आजसू प्रत्याशी पर वोटरों को 5 सौ के नोट बांट वोट खरीदने का आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईचागढ़ विधान सभा संदर्भ

    आचार संहिता का उल्लंघन, आजसू प्रत्याशी पर वोटरों को 5 सौ के नोट बांट वोट खरीदने का आरोप

    चांडिल, – ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहां आजसू पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी हरे लाल महतो पर आरोप है कि वे धनबल से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। कुकड़ु प्रखंड के पाइलॉन्ग गांव के 16 नंबर बूथ पर मतदाताओं के बीच रुपये बांटने की सूचना मिली है।

    जानकारी के अनुसार, आजसू पार्टी के नेता अशोक साव ग्रामीणों को केला छाप पर वोट देने के लिए प्रत्याशी हरे लाल महतो के समर्थन में पांच सौ रुपये के नोट बांट रहे हैं। इसे खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है, जिससे लोकतंत्र और आदर्श आचार संहिता का मखौल उड़ाया जा रहा है।

    इसके अलावा, 10 नवंबर को भी मतदाताओं को खस्सी-भात का भोज कराकर वोटों को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। अब प्रत्याशी हरे लाल महतो के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को वोट खरीदने के आरोप में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।

     

     

    इस प्रकार के मामलों के कारण चुनाव आयोग द्वारा स्वच्छ मतदान के दावे को चुनौती मिल रही है और क्षेत्र में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। हरे लाल महतो, जो पहले अवैध खनन के लिए कुख्यात थे, अब उन पर वोट माफिया के रूप में लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया जा रहा है। चुनाव आयोग को इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

    आचार संहिता का उल्लंघन आजसू प्रत्याशी पर वोटरों को 5 सौ के नोट बांट वोट खरीदने का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की 43 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान शुरू याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Next Article शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.