Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान का किया आग्रह, कहा- यह चुनाव लूट, झूठ और वादाखिलाफी की सरकार से निजात पाने का अवसर, मतदान के लिये घर से निकलने की अपील की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान का किया आग्रह, कहा- यह चुनाव लूट, झूठ और वादाखिलाफी की सरकार से निजात पाने का अवसर, मतदान के लिये घर से निकलने की अपील की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान का किया आग्रह, कहा- यह चुनाव लूट, झूठ और वादाखिलाफी की सरकार से निजात पाने का अवसर, मतदान के लिये घर से निकलने की अपील की

    जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शहर के सभी प्रबुद्ध मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा सीटों पर भाजपा-एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार सुशासन और विकास के प्रति संकल्पित है और जनता के सहयोग से राज्य में एक स्थिर एवं विकासोन्मुखी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने जनता के साथ कई वादे किए, लेकिन किसी भी वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नही किया। उन्होंने वर्तमान महागठबंधन सरकार को “लूट, झूठ और वादाखिलाफी” की सरकार करार दिया और कहा कि अब जनता इससे निजात पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, उसे बदलने के लिए अब जनता को आगे आना होगा। भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है, तो झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, सरयू राय, मीरा मुंडा एवं रामचंद्र सहिस को समर्थन और आशीर्वाद देकर राज्य में मजबूत एवं सुदृढ़ सरकार का निर्माण करें। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों से निकलें और अपने बहुमूल्य वोट से भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर सुशासन की स्थापना में भागीदार बनें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमल फूल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनायें- पूर्णिमा
    Next Article परिवारवाद को आखिरी चोट देने का अंतिम मौका, बूथ एजेंटों को धमका रहे विरोधी : शिव शंकर सिंह

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.