Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज वाहन टैगिंग, डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों की रवानगी आदि बिंदुओं पर आहुत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज वाहन टैगिंग, डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों की रवानगी आदि बिंदुओं पर आहुत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज वाहन टैगिंग, डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों की रवानगी आदि बिंदुओं पर आहुत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 11.11.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त पोलिंग पार्टियों को वाहन से टैगिंग, डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों की रवानगी आदि जरूरी बिंदुओं पर बैठक आहूत किया गया।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान मतदान कर्मियों को डिस्पैच सेंटर तक लाने, पोलिंग पार्टी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को मतदान केंद्र ले जाने, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशन तक लाने ले जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था के अलावा डिस्पैच सेंटर की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया। बैठक में बताया गया कि डिस्पैच के दिन सभी पोलिंग पार्टियों को सुबह 5 बजे तक डिस्पैच सेंटर पहुंचना होगा। पोलिंग पार्टियों के लिए कुल 156 छोटी बड़ी बसों की व्यवस्था की गई है, सेक्टर पदाधिकारियों के लिए 91 छोटी गाड़ियों (रिजर्व में 15 वाहन अतिरिक्त) सहित मतदान केंद्रों में बुजुर्ग मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं आदि को लाने एवं ले जाने हेतु कुल 639 ऑटो टोटो आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने समीक्षा के क्रम में वाहनों की संबंधित सेक्टर एवं मतदान केंद्र से टैगिंग आदि बिंदुओं का जायजा लेते हुए सुगम, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के निमित्त संबंधित अधिकारियों को जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। कहा कि सभी कार्य त्रुटिरहित होने चाहिए, इसके लिए आपसी समन्वय से सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कर लें।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), ITDA निदेशक श्री जुगनू मिंज, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, भूमि उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिया गठबंधन की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन हेलीकॉप्टर से आयेंगी बागडेहरी,झामुमो प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो के पक्ष में करेंगी विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित
    Next Article जिले के ऑटो एवं टोटो (ई रिक्शा) चालक करेंगे मतदाताओं को जागरूक; आज इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, दुमका रोड से गांधी मैदान जामताड़ा तक टेंपो टोटो रैली के माध्यम से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

    Related Posts

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    October 26, 2026

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    October 26, 2026

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी

    तिलक वर्मा के निशाने पर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, जेम्स विंस को पीछे छोड़ने का मौका

    JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का पलटवार, बोले- अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश कुमार के बाद कुछ नहीं बचा

    राजस्थान की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख; आसपास की इकाइयों पर भी मंडराया खतरा

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.