Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारीडीह में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में क्षत्रिय समाज ने की बैठक, समर्थन और मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने पर बनी रणनीति, करणी सेना का भी मिला समर्थन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बारीडीह में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में क्षत्रिय समाज ने की बैठक, समर्थन और मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने पर बनी रणनीति, करणी सेना का भी मिला समर्थन

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारीडीह में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में क्षत्रिय समाज ने की बैठक, समर्थन और मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने पर बनी रणनीति, करणी सेना का भी मिला समर्थन।

    जमशेदपुर। बारीडीह स्थित सेलिब्रेशन इन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के क्षत्रिय समाज ने भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में एकजुट होकर समर्थन देने का निर्णय लिया। इस बैठक में उपस्थित समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के पक्ष में सहमति जताई। बैठक में मुख्यरूप से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, विधायक भावना बोहरा, चंद्रगुप्त सिंह, अभय सिंह, बिनय सिंह समेत क्षत्रिय समाज के कई अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल हुए।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की उम्मीदवारी को समर्थन देने के लिए पूरी तरह से सक्रिय रूप से भाग लिया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू न केवल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, बल्कि उनके नेतृत्व में समाज की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी पूरी तरह से संभव है।

    समाज के नेताओं ने यह भी कहा कि इस बैठक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान को भी बल मिलेगा, जिससे आगामी चुनावों में हर मतदाता अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करेंगे। बैठक में उपस्थित क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने एकजुटता के साथ पूर्णिमा साहू के चुनावी अभियान को मजबूती से समर्थन देने की बात दोहराई।

    इस दौरान अभय सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, देवेंद्र सिंह, करणी सेना के अध्यक्ष बिनय सिंह, कौशल सिंह, शक्ति सिंह, भूपेंद्र सिंह, भीष्म सिंह, छतीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, राजन सिंह, पप्पू सिंह, संजीव सिंह, चंद्रकांता सिंह, आशुतोष सिंह, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, कालिका सिंह, नंदजी सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, संजय सिंह, दिग्विजय सिंह, राजश्री, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहे।

    करणी सेना का भी मिला समर्थन बारीडीह में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में क्षत्रिय समाज ने की बैठक समर्थन और मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने पर बनी रणनीति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहुसंख्यक एकजुट होकर मतदान करें-सरयू राय
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.