Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मांगा जमशेदपुरवासियों के खुशहाली का आशीर्वाद, छठ व्रतधारियों का लिया आशीर्वाद, जनसंपर्क अभियान में सुनी लोगों की समस्याएं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    छठ महापर्व पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मांगा जमशेदपुरवासियों के खुशहाली का आशीर्वाद, छठ व्रतधारियों का लिया आशीर्वाद, जनसंपर्क अभियान में सुनी लोगों की समस्याएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महापर्व पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मांगा जमशेदपुरवासियों के खुशहाली का आशीर्वाद, छठ व्रतधारियों का लिया आशीर्वाद, जनसंपर्क अभियान में सुनी लोगों की समस्याएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने छठ महापर्व के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर व्रतधारियों को नमन किया और भगवान भास्कर से क्षेत्र के लोगों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने सीतारामडेरा के पांडेय घाट, तारा मंदिर के पीछे भुइयां छठ घाट, केबुल बस्ती एवं न्यू केबुल टाउन मैदान, बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समेत अन्य घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। सूर्य देव के प्रत्यक्ष पूजन का महत्व हमारे जीवन में असीमित है, और इस अवसर पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान भास्कर जमशेदपुर के निवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।

    *जनसंपर्क अभियान में जनता से मांगा समर्थन और आशीर्वाद, समस्याओं के ठोस समाधान का दिया भरोसा*

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने 3 डी, दासपाड़ा, गिट्टी मशीन, माछ पाड़ा, डूंगरी टोला, अर्जुन कॉलोनी और बिरसानगर बाजार समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस अभियान में उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार के संकल्पों के साथ वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के सभी-बड़ी समस्याओं का समाधान पार्टी की प्राथमिकता है और भाजपा सरकार आने पर क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, कानून-व्यवस्था और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेजी से काम होगा।

    जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा, जिनमें पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबलू गोप, बोल्टू सरकार, पप्पू मिश्रा, अंकेश भुइयां, सिद्धार्थ बागी, शशि सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष, रमेश नाग, सरस्वती साहू और विमला साहू समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला के झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का दिल से जताया आभार, कहा कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के बदौलत फिर से झारखंड में हेमंत की सरकार और नाला में झामुमो का विधायक बनना तय
    Next Article पोटका विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा ने बाग़बेड़ा बड़ोदा घाट मे अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी रहे मौजूद, सभी के सुख शांति की कामना

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.