Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैसे मतदाता जो फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (इपिक) मतदान करने हेतु प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं, वैसे मतदाता के द्वारा अपनी पहचान स्थापित करने लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    वैसे मतदाता जो फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (इपिक) मतदान करने हेतु प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं, वैसे मतदाता के द्वारा अपनी पहचान स्थापित करने लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जानकारी देते बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा वैसे मतदाता जो फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (इपिक) मतदान करने हेतु प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं, वैसे मतदाता के द्वारा अपनी पहचान स्थापित करने लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा, जो इस प्रकार है है :-*

    1. आधार कार्ड

    2. मनरेगा/जॉब कार्ड

    3. बैंकों/डाकघरों द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पासबुक

    4. श्रम मंत्रालय की योजना अंतर्गत निर्गत स्वास्थ्य बीमा कार्ड

    5. ड्राइविंग लाइसेंस

    6. पेन कार्ड

    7. एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड

    8. भारतीय पासपोर्ट

    9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

    10. केंद्र/राज्य/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

    11. सांसदों/ विधायकों/ विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र

    12. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआई) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

    वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के संबंध में लेखन अशुद्धि वर्तनी की अशुद्धि इत्यादि को नजर अंदाज किया जायेगा बशर्ते कि निर्वाचक की पहचान फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र से सुनिश्चित की जा सके। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रदर्शित करता है जो किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया है, ऐसे (EMC) भी पहचान स्थापित करने हेतु स्वीकृत किए जाएंगे बशर्ते उस निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है, उस मतदान केन्द्र से संबंधित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध हो। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण निर्वाचक की पहचान सुनिश्चित करना संभव न हो तब निर्वाचक को उपर्युक्त वर्णित किसी एक वैकल्पिक फोटो दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा। साथ ही प्रवासी मतदाताओं को जो अपने पासपोर्ट में विवरणी के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत है, मतदान केन्द्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

    इसके अलावा बताया गया कि मतदान दिवस के पूर्व बी०एल०ओ० द्वारा वितरित की जानेवाली मतदाता सूचना पर्ची (Voter Information Slip) मतदान के लिए स्टैंड अलोन पहचान (केवल मतदाता सूचना पर्ची, पहचान पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा) दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव 2024 के संबंध के अवसर पर जिले के सभी मतदान केंद्रों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र किया गया है घोषित; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने दी जानकारी
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय , सामान्य प्रेक्षक 08 नाला अभिजित सिंह , सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा महिंदर पाल एवं दोनों विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी/ अभ्यर्थी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त बीयू, सीयू एवं वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.