Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय द्वारा छठ पर्व, 2024 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों से विभिन्न बिंदुओं पर अपील किया गया, जो इस प्रकार है
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय द्वारा छठ पर्व, 2024 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों से विभिन्न बिंदुओं पर अपील किया गया, जो इस प्रकार है

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय द्वारा छठ पर्व, 2024 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों से विभिन्न बिंदुओं पर अपील किया गया, जो इस प्रकार है

    छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आस्था का सम्मान करें।

    ▪️छठ व्रतियों/श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित छठ घाटों पर ही पूजा करना चाहिए। अधिसूचित छठ घाटों के अतिरिक्त अगर अन्य छठ घाटों पर छठ पूजा करते हैं तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना को अवश्य दें।

    ▪️ अधिसूचित छठ घाटों पर छठ व्रतियों/श्रद्धालुओं को पूजा स्थल की मार्किंग स्थानीय प्रशासन/छठ पूजा कमिटि के माध्यम से ही करना चाहिए। दूसरे के पूजा स्थलों का अतिक्रमण ना करें।

    ▪️ छठ घाटों / पूजा स्थलों पर मदिरा पान/नशीले पदार्थों का सेवन/पान-गुटका इत्यादि का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही छठ घाटों / पूजा स्थलों पर यत्र-तत्र थूकना वर्जित रहेगा।

    ▪️नदी/तालाब के गहरे पानी में जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं होगी।

    ▪️ अधिसूचित छठ घाटों पर स्थानीय प्रशासन / छठ पूजा कमिटि द्वारा गहरे पानी के खतरे को बांस, पल्ली एवं लाल झंडी के माध्यम से मार्किंग की गयी है इस मार्किंग के आगे किसी भी परिस्थिति में ना जाए।

    ▪️छठ घाट के आस-पास भीड़-भाड़ वाले जगहों पर आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगा।

    ▪️छठ घाट पर छोटे बच्चों को अपने पर्यवेक्षण में रखें।, गुमशुदगी की परिस्थिति में छठ घाटों पर लगाये गये सहायता केन्द्र से सम्पर्क करें।

    ▪️छठ घाट या इसके आस-पास सांस्कृतिक कार्यक्रम/मेला/जागरण का आयोजन नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर ही करेंगे।

    ▪️ अधिसूचित छठ घाटों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देश के अनुरूप ही किया जायेगा।

    ▪️किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

    ▪️ किसी भी लावारिस सामान को ना छुये। इसकी सूचना पुलिस को दें।

    ▪️संदिग्धों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध की सूचना वहीं तैनात दंडाधिकारी / पुलिस प्रशासन द्वारा लगाये गये सहायता शिविर को दें।

    ▪️ आने जाने हेतु निर्धारित रास्ते पर एक दूसरे से आगे निकलने के लिए आपाधापी ना करें, कतारबद्ध होकर शांति से छठ घाट जाय।

    ▪️छठ घाटों पर जाने के क्रम में रास्ते पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंग/फाटक को पार करते समय सतर्कता बरते।

    ▪️अधिसूचित छठ घाटों में लोगों की मदद शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासन/छठ पूजा कमिटि द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों/स्वंय सेवकों को परेशान ना करें उनका सहयोग करें।

    ▪️ किसी भी अपेक्षित सहयोग के लिए उपस्थित स्वंय सेवक/जिला प्रशासन कर्मी से संपर्क करें।

    ▪️ अधिसूचित छठ घाट के आस-पास अपने वाहन को यत्र तत्र न लगाएँ, वाहनों को हमेशा निर्धारित वाहन पड़ाव स्थल (प्रशासन / छठ पूजा कमिटि द्वारा चिन्हित) पर ही पार्क करें।

    ▪️कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं चेतावनी देते रहें।

    ▪️किसी भी आपातकाल से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से चिन्हित् कर रखें।

    ▪️आग दुर्घटना के मामले में तुरंत आग नियंत्रण कार्यालय या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी सूचना देंगे।

    ▪️ किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

    ▪️ _*किसी प्रकार की इमरजेंसी की स्थिति में निम्न नम्बरों पर संपर्क स्थापित किया जाय :-*_

    1. पुलिस सहायता के लिए :- 100

    2. अग्निशमन सहायता के लिए :- 101

    3. फायर स्टेशन जामताड़ा :- 9304953448

    4. जिला कन्ट्रोल रूम :- 06433-222015
    06433-222245

    *_जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, जामताड़ा द्वारा जनहित में जारी_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर कोकिला शारदा सिन्हा का जाना दुखद, लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान
    Next Article विधानसभा चुनाव 2024 के संबंध के अवसर पर जिले के सभी मतदान केंद्रों को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र किया गया है घोषित; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने दी जानकारी

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.