Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठव्रतियों के लिए सीढ़ी-सड़क दुरुस्त करे प्रशासनःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छठव्रतियों के लिए सीढ़ी-सड़क दुरुस्त करे प्रशासनःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छठव्रतियों के लिए सीढ़ी-सड़क दुरुस्त करे प्रशासनःसरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार सरयू राय ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ दोमुहानी छठ घाट का दौरा किया. उन्होंने पाया कि घाट पर बनाई गई सीढ़ियों की उंचाई अत्यधिक है जो छठ व्रतधारियों को चढ़ने और उतरने में मुश्किलें पैदा करेगा.

     

     

    यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि दुर्गा पूजा के समय विसर्जन के दौरान भी श्रद्धालुओं को इन अत्यधिक ऊंची सीढ़ियों के कारण काफ़ी दिक़्क़तें आईं थी. दुखद यह कि तबसे अबतक इसमें कोई सुधार नहीं हुआ. यह तय है कि इन अत्यधिक ऊंची सीढ़ियों के कारण छठव्रतियों को भी काफ़ी कठिनाई झेलनी पड़ेगी.

     

     

    श्री राय ने प्रशासन से मांग की कि सीढी वाले घाट पर होने वाली दिक़्क़तों के मद्देनज़र इसके बग़ल में स्थित घाट की ओर उतरने वाले रास्ते की मरम्मत प्रशासन युद्ध स्तर पर कराए ताकि छठ करने और उनके साथ आने वाले लोगों को चढ़ने-उतरने में सहूलियत हो.

     

     

    श्री राय ने कहा कि यह रास्ता जीर्ण शीर्ण हो गया है. रास्ते पर गढ्ढे ही गड्ढे हैं. कंकड़-पत्थर भी निकल आए हैं. यदि इसकी मरम्मत छठ के पहले नहीं हुई तो व्रतधारियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने इस बात पर आश्चर्य जताया कि प्रशासन ने अब तक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया? उन्होंने अन्य घाटों पर भी मरम्मत, सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास के योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे : तरुण डे
    Next Article पार्टी से निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण, जमशेदपुर पूर्वी के सम्मान से समझौता नहीं : शिव शंकर सिंह

    Related Posts

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    September 2, 2026

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    September 2, 2026

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.