Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभा, आज आमबगान मैदान में उमड़ेगी जनता – काले
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    ऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभा, आज आमबगान मैदान में उमड़ेगी जनता – काले

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभा, आज आमबगान मैदान में उमड़ेगी जनता – काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 4 नवंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ का आगमन 5 नवंबर दोपहर 1 बजे जमशेदपुर के आमबागान मैदान में होगा। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अभूतपूर्व उत्साह है।

    प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपनी ओजस्वी वक्तृत्व शैली, कुशल रणनीति और कठोर प्रशासन के माध्यम से एक प्रभावशाली नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनके आगमन से न केवल जमशेदपुर, बल्कि कोल्हान क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

    योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन में झारखंड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और भाजपा शासित राज्यों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का विवरण देंगे।

    इस सभा में योगी जी विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, और झारखंड के समग्र विकास पर अपनी दृष्टि साझा करेंगे। उनका अनुभव और सुशासन का मॉडल झारखंड के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।

    अमरप्रीत सिंह काले ने जनता से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में सभा में शामिल होकर योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुनें और भाजपा के को सभी सीटों पर जीतने का संकल्प लें। उन्होंने कहा, यह सभा न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी, बल्कि झारखंड की राजनीति में नया जोश और ऊर्जा का संचार करेगी।

    आज आमबगान मैदान में उमड़ेगी जनता - काले ऐतिहासिक होगी योगी आदित्यनाथ की जनसभा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी और अपने वोट बैंक को दे देगी: मोदी
    Next Article पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समन्वय समिति की बैठक में पूर्णिमा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प

    Related Posts

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    September 1, 2026

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    September 1, 2026

    महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    पुलिस पदाधिकारियों के मान-सम्मान और मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन

    प्रमंडलीय आयुक्त ने एसआईआर-26 की समीक्षा की*

    कुलडीहा में सरकारी जमीन, कुएं और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

    लघु खनिजों की कमी से सरकारी योजनाओं पर संकट, कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी को दी गई भावपूर्ण विदाई

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी की कहानी में अब कई सवाल!

    टाटा-सरायकेला रोड पर गाड़ियां और पब्लिक हुई हलकाल्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.