Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा और कांग्रेस चुनावी राज्यों में लुभावने वादों की घोषणाओं में व्यस्त है: मायावती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भाजपा और कांग्रेस चुनावी राज्यों में लुभावने वादों की घोषणाओं में व्यस्त है: मायावती

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा और कांग्रेस चुनावी राज्यों में लुभावने वादों की घोषणाओं में व्यस्त है: मायावती

    लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि ऐसे समय में जब करोड़ों लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने तथा महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में रेवड़ी व लुभावने वादों की घोषणाओं में व्यस्त हैं।

    उन्होंने कहा कि लोगों से जुड़े मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करने के बजाय, ये दल चुनाव से पहले अपने झूठे प्रचार और वादों के साथ ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ में व्यस्त हैं।

     

     

    बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘देश के विभिन्न राज्यों में चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की इन दोनों पार्टियों द्वारा जनता से किए गये वादे ईमानदारी से नहीं निभाए जा रहे हैं, क्योंकि इनके वादे होते ही हैं लोगों को गुमराह करने तथा सरकार बन जाने पर उन्हें भुला देने के लिए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की कांग्रेसी सरकारें वादाखिलाफी का आरोप झेल रही हैं तथा उत्तर प्रदेश सहित भाजपा की विभिन्न सरकारें, सत्ता में आने के बाद जनहित और जनकल्याण के वास्तविक ज्वलन्त मुद्दों पर से ध्यान भटकाने के लिए कई तरह की जुगाड़ की राजनीति करती नजर आती हैं।’’

     

     

    मायावती ने कहा कि बसपा चुनाव में जनता को गुमराह करने वाला अपना कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती है, बल्कि करोड़ों गरीबों, मजलूमों तथा बेरोजगार लोगों के प्रति ईमानदार कर्म को ही अपना संवैधानिक दायित्व व राजनीतिक धर्म मानकर कार्य करती है।

    पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब देश में व्यापक स्तर पर छाई अपार गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, साफ पानी एवं कानून व्यवस्था जैसी बुनियादी जरूरतों के अभाव से करोड़ों लोगों का जीवन त्रस्त है। इसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप और महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिर से रेवड़ी व वादों की घोषणाओं में ही अभी भी व्यस्त हैं।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में लोगों को तमाम जंजालों से मुक्ति के लिए रोजगार की सख्त जरूरत है और यही उनकी पहली माग भी है।’’

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर जितने रोजगार मुहैया कराए हैं उतने रोजगार उसके बाद की समाजवादी और भाजपा सरकार मिलकर भी अब तक दे पायी है।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर में होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर में होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र और झारखंड में मिलेगा निर्णायक जनादेश, हरियाणा जैसी ‘हरकतों’ को लेकर सतर्क रहेंगे: रमेश
    Next Article बहरागोड़ा : बाइपास सड़क जर्जर, उड़ती धूल से लोग परेशान

    Related Posts

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    May 25, 2026

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.