Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने अल्मोड़ा सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, मुआवजे की घोषणा की
    Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी ने अल्मोड़ा सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, मुआवजे की घोषणा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने अल्मोड़ा सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, मुआवजे की घोषणा की

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

    उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

     

     

    प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।’’

    अल्मोड़ा जिले में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 23 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी तभी अल्मोड़ा के मरचूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

     

     

    एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में पीएमओ ने कहा कि मोदी ने पीएमएनआरएफ से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है।

    पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रत्याशी मीरा मुंडा के पक्ष में ओम प्रकाश यादव ने चलाया जन संपर्क अभियान
    Next Article भाजपा को एक और झटका, बी.बी त्यागी आप में शामिल हुए

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.