Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन

    *भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के भारी जीत का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प*,

    *वक्ताओं ने कहा- अब न कोई चूक, न कोई भूल, पूर्वी में खिलेगा सिर्फ कमल का फूल*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा की ओर से न्यू केबुल टाउन दुर्गापूजा मैदान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी, सह-प्रभारी समेत सभी बूथों के हजारों सदस्यगण मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, लोकसभा क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा समेत पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने एक स्वर में पुर्वी विधानसभा में कमल खिलाने के संकल्प को दोहराया। समारोह में मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने किया।

     

    इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव में अब कुछ दिन ही बचे हैं ऐसे में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का परम कर्तव्य है कि वे घर-घर जाकर पार्टी के विचारों, संकल्पों के साथ हेमंत सरकार की विफलता के साथ प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के जनसेवा की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुँचाएं।

     

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि आपकी बहन, बेटी और आपकी बहु आपके आशीर्वाद और स्नेह से इस क्षेत्र की सेविका बनने के लिए आपके बीच हैं। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूँ कि वे पूरी ऊर्जा और उत्साह से जनता के बीच भाजपा सरकार के पंचप्रण को लेकर जाएं और उनसे आशीर्वाद और समर्थन लें जिससे कि जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का खोया गौरव हम सब कार्यकर्ताओं को फिरसे प्राप्त हो सके।

    प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में “न कोई चूक, न कोई भूल, पूर्वी में खिलेगा कमल का फूल” के संकल्प के साथ हम भाजपा की नयी प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की बड़ी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। पूर्णिमा साहू पहली बार प्रत्याशी अवश्य बनी हैं, लेकिन उनके सामाजिक सेवा के अनुभव और जनता के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें कम समय में विशेष मुकाम दिलाया है।

     


    सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, पवन अग्रवाल समेत अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

    समारोह में कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, सागर राय, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, सुरज साह, जीवन साहू, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, बबलू गोप, सतवीर सिंह सोमू समेत भवन प्रभारी, सह प्रभारी, सभी बूथों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

    पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने दीपावली मिलन समारोह का किया आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिशन झारखंड पर अमित शाह
    Next Article डॉ सुधानंद झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.