Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने किया रोड शो किया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने किया रोड शो किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने किया रोड शो किया

    कार्यकर्ताओं का उत्साह रहा बरकरार

    जल,जंगल, जमीन और स्वभिमान की लड़ाई है- पप्पू यादव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए रविवार को कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने बिरसानगर संडे मार्केट से बारीडीह चौक तक रोड शो किया. इस दौरान कल्पना सोरने को एक झलक देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए लोगों का हूजूम निकल पड़ा
    सबसे पहले कल्पना सोरेन, पप्पू यादव और डा.अजय कुमार ने संडे मार्केट पहुंच कर धरती आबा बिरसा मुंडा का माल्यार्पण किया. उसके बाद मीडिया से बात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था, रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाईक सवार आगे आगे चल रहे थे. वहीं ढ़ोल नगाड़ों से कार्यकर्ताओं को जोश दोगुना हो गया था. पूरे रोड शो में कल्पना सोरेन जिंदाबाद,पप्पू यादव जिंदाबाद डा. अजय कुमार जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. बीच बीच में कांग्रेस पार्टी, जेएमएम औऱ राजद पार्टी के जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे. इस रोड शो में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल जिसमें आप पार्टी,सीपीएम सहित अन्य दल के नेता औऱ कार्यकर्ता सहित आम लोग भी शामिल हुए.

    *गरीबों को उनका हक दिलाएंगे, जमशेदपुर को खूबसुरत बनाएंगे :कल्पना*
    रोड शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. बिरसा नगर सहित जमशेदपुर की अन्य बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे साथ बस्तियों में बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. बच्चों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बहनों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार काम करेगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडिया गठबंधन सरकार लगातार प्रयास कर रही है. प्रदेश की 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मईंया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है. आपने समर्थन दिया तो और बेहतर काम करेगें. कल्पना सोरेन ने लोगों से डा. अजय कमार को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वाहन किया.

    *यह स्वाभिमान की लड़ाई है, यह जल जंगल और जमीन की लड़ाई है :पप्पू यादव*

    पूर्णिया के सासद पप्पू यादव ने कहा कि यह झारखंड की स्वभिमान एवं जल,जंगल औऱ जमीन की लड़ाई है. 25 वर्षों से जमशेदपुर को लुटने वाले के खिलाफ यह उलगुलान है. जनता को निर्णय लेना होगा कि उनको डा. अजय कुमार जैसा ईमानदार, बेदाग, शिक्षित औऱ सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि चाहिए या 25 वर्षों से लुटने वाले परिवार को चुनना है. भाजपा के पास झारखंड के विकास की कोई योजनाएं नहीं है. वो झारखंड की जल, जंगल औऱ जमीन को लुटना चाहती है. 24 वर्षों में 17 वर्ष तो झारखंड में भाजपा का ही शासन रहा लेकिन कोई विकास नहीं हुआ महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कोई योजना शुरु नहीं की गई. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने जब मईंया सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है तो बीजेपी वालों को तकलीफ हो रही है. पप्पू यादव ने लोगों से डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह मानगो में खूब दहाड़ी कल्पना सोरेन
    Next Article विकास सिंह ने मानगों और कदमा में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.