Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने किया रोड शो, साकची गुरुद्वारा और मंदिरों में माथा टेका
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने किया रोड शो, साकची गुरुद्वारा और मंदिरों में माथा टेका

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने किया रोड शो, साकची गुरुद्वारा और मंदिरों में माथा टेका
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने रविवार को विजया गार्डेन और टिनप्लेट स्टेडियम में प्रातः भ्रमण करने वालों का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने काशीडीह, सिदगोड़ा,सीतारामडेरा में रोड शो किया। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने उनका काफिला रोक कर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले कई मंदरों में पूजा-अर्चना भी की। रोड शो में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, रमेश नाग, संतोष ठाकुर, रुबी झा, प्रभा देवी, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सुरेश शर्मा,जीवन साहू, ध्रूव मिश्रा, अमित अग्रवाल,सन्नी संघी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पूर्णिमा साहू साकची गुरुद्वारा भी गईं जहां उन्होंने माथा टेका और गुरुग्रंथ साहिब का गुरता दिहाड़ा में शामिल हुईं। इस मौके पर अकाली दल जमशेदपुर के कथावाचक हरप्रीत सिंह वडाला, प्रधान सुखदेव सिंह खालसा,महासचिव रवीन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद थे । एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह , प्रवक्ता बलजीत संसोआ, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह छिते के अलावे अन्य लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा।

    मंडलों में कार्यालय का उद्घाटन:
    भाजपा ने चुनाव प्रचार को और सटीक बनाने के लिए रविवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों में कार्यालय खोला। टेल्को आजाद मार्केट में संजीव सिंह और बोल्टू सरकार, गोलमुरी बाजार, चौधरी धर्मशाला में रामबाबू तिवारी और गुंजन यादव, बर्मामाइंस बाजार में मिथिलेश सिंह यादव और पप्पू सिंह, सीतारामडेरा उरांव बस्ती में खेमलाल चौधरी और कुलवंत सिंह बंटी ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकाश शर्मा, पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, सुरेश शर्मा और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    झारखंड तैलिक साहू समाज की बैठक में भाजपा को जिताने का फैसला:
    सीतारामडेरा के बाबूडीह छठ घाट स्थित शिव मंदिर में झारखंड तैलिक साहू समाज की बैठक हुई , जिसमे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का फैसला लिया गया। इसके लिए समाज की ओर से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। समाज के सदस्य घर-घर जाकर समर्थन मांगेंगे और क्षेत्र में भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो, महामंत्री मदन कुमार, मुख्य संरक्षक विजय कुमार साहू, मुख्यालय प्रभारी मदन प्रसाद पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन मिथिलेश कुमार साव ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पश्चिम के मतदाता सरयू राय को जरूर वोट देंगेःजमा खान
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर पर महाप्रसाद का आयोजन

    Related Posts

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.