Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम के मतदाता सरयू राय को जरूर वोट देंगेःजमा खान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पश्चिम के मतदाता सरयू राय को जरूर वोट देंगेःजमा खान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पश्चिम के मतदाता सरयू राय को जरूर वोट देंगेःजमा खान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने रविवार को कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी के अल्पसंख्यक मतदाता यहां के एनडीए प्रत्याशी सरयू राय को जरूर वोट देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस इलाके के लोगों को पता है कि बिहार में नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के लिए क्या किया है. इसलिए वो नीतीश कुमार और सरयू राय जी का चेहरा देखकर वोट देंगे.

    यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जमा खान ने कहा कि सरयू राय चुनाव जीत रहे हैं. सादगी पसंद इंसान हैं. कोई परिवारवाद का इन पर आरोप नहीं लगा सकता. हम लोगों ने कल से लेकर आज तक मुस्लिम समाज के लोगों के साथ 12 बैठकें की हैं. जो लोग नीतीश कुमार को चाहते हैं, वो सरयू राय जी को वोट देंगे. इसमें कहीं कोई शक नहीं है. जमशेदपुर के मुसलमान नीतीश जी और सरयू राय जी का चेहरा देख कर वोट करेंगे. इंडिया गठबंधन के नेताओं के ऊपर आरोप है कि ये लोगों पर दबाव बनाते हैं. अभी भी फोन किया गया था कि अगर वोट नहीं दोगे तो नुकसान कर देंगे.

    एक सवाल के जवाब में जमा खान ने कहा कि सरयू राय काम करने वाले इंसान हैं. कोई परिवारवाद नहीं करते. कोई जातिवाद नहीं करते. सबको मिलकर चलने की बात करते हैं. सबके हितैषी हैं. ऊंच-नीच नहीं करते.

    जमा खान ने मुस्लिम वोटरों से अपील की कि वे वोट हमारे बड़े भाई सरयू राय जी को दें ताकि वह चुनाव जीतें, जो कार्य अधूरे हैं, वो पूर्ण हो सकें. इसके लिए सरयू जी का चुनाव जीतना बेहद जरूरी है. ईवीएम के 12 नंबर बटन को दबाना है. सिलेंडर छाप को जिताना है.

    एक सवाल के जवाब में जमा खान ने कहा कि अब तक का रुझान शानदार है. लोग नीतीश कुमार के चेहरे को देख रहे हैं. आप जानते ही हैं कि उन्होंने बिहार में कितना शानदार काम किया है. वह देश के पहले नेता हैं जो सबको लेकर चलने की बात कहते हैं. वह विकास के साथ-साथ सौहार्द्र और भाईचारा चाहते हैं. जैसे नीतीश परिवारवाद, जातिवाद में भरोसा नहीं करते, वैसे ही हमारे बड़े भाई सरयू राय भी इन चीजों को नहीं मानते हैं. मैं बिहार के अल्पसंख्यक विकास मंत्री होने के नाते इस बात को दावे के साथ कह सकता हूं कि मुसलमानों का कल्याण जिस तरीके से बिहार में हुआ, वह शायद ही देश के किसी अन्य में हुआ हो. नीतीश कुमार ने 9000 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की है अब तक. ये पहली बार हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी, मानगो की पदयात्रा में बोले सरयू राय कमल ही सिलेंडर है,सिलेंडर ही कमल है
    Next Article भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने किया रोड शो, साकची गुरुद्वारा और मंदिरों में माथा टेका

    Related Posts

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.