Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री अभिजित सिंह द्वारा कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सुद्राक्षीपुर, नाला के महेशमुंडा चेकनाका सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण; विभिन्न बिंदुओं पर दिए जरूरी दिशा निर्देश
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री अभिजित सिंह द्वारा कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सुद्राक्षीपुर, नाला के महेशमुंडा चेकनाका सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण; विभिन्न बिंदुओं पर दिए जरूरी दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री अभिजित सिंह द्वारा कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सुद्राक्षीपुर, नाला के महेशमुंडा चेकनाका सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण; विभिन्न बिंदुओं पर दिए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 03.11.2024 के सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री अभिजित सिंह (भा०प्र०से०) द्वारा कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सुद्राक्षीपुर चेकनाका, नाला के महेशमुंडा चेकनाका सहित विभिन्न कुंडहित एवं नाला प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

    सुद्राक्षीपुर एवं नाला के महेशमुंडा चेकनाका के निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक 08 नाला श्री अभिजित सिंह (भा०प्र०से०) ने प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं संधारित की जाने वाली पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं मौजूद पुलिस बलों को चेकनाका से गुजरने वाले सभी वाहनों का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सख़्ती से जांच करने एवं उसका संपूर्ण वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रतिनियुक्त टीम से जरूरी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक के द्वारा मतदान केंद्र संख्या 140 प्राथमिक विद्यालय तुलसीचक, 151, प्लस टू विद्यालय ख़ाजुरी (पूर्वी भाग) एवं 191 मध्य विद्यालय मुड़ाबेड़िया नया भवन के अलावा मध्य विद्यालय महेशमुंडा, 261 & 262 प्लस टू उच्च विद्यालय नाला सहित अन्य का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर सहित अन्य सभी के संदर्भ में जानकारी ली एवं इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने पहाड़िया जनजाति समूह के मतदाताओं से मिलकर वोटर आईडी कार्ड, मतदाता सूची में नाम आदि की जानकारी ली गई एवं आगामी 20 नवंबर को अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने हेतु अपील किया गया।

    _*इस मौके पर*_ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्री जमाले रजा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला सुश्री आकांक्षा कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी सहित स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को वोट के प्रति किया गया जागरूक

    Related Posts

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    मक्का में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान का रक्षा समझौता: नए सुरक्षा समीकरण का संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.