Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर क्षेत्र में झामुमो-कांग्रेस, भाजमो एवं अन्य दलों के डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर भाजपा परिवार में किया स्वागत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बिरसानगर क्षेत्र में झामुमो-कांग्रेस, भाजमो एवं अन्य दलों के डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर भाजपा परिवार में किया स्वागत

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर क्षेत्र में झामुमो-कांग्रेस, भाजमो एवं अन्य दलों के डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर भाजपा परिवार में किया स्वागत।

    जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अन्य दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल क्षेत्र के कांग्रेस-झामुमो एवं भाजमो व अन्य दलों के 160 युवक-युवतियों ने भाजपा की नीति, सिद्धांत से प्रेरित होकर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन हेतु भाजपा का दामन थामा। बिरसानगर जोन नं 5 में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख नेता पदमावती, रोमानी विश्वास, नंदिता गोराई शर्मा, सुनील प्रसाद, डब्बू, राज सिंह गिल के नेतृत्व में 160 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और पूर्वी क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं वरिष्ठ नेता पलाश घोष ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। पूर्णिमा साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो क्षेत्र और देश का संपूर्ण विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि निजी हित से ऊपर उठकर देश हित के बारे में सोचने वाले लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने शुभकामना और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ संगठन हित में पार्टी को प्राप्त होगा।

    वहीं, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त वापसी हो रही है और माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा को संकल्पित भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

    इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेतागण व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं मंडल अध्यक्ष बबलू गोप ने पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर भाजपा परिवार में किया स्वागत बिरसानगर क्षेत्र में झामुमो-कांग्रेस भाजमो एवं अन्य दलों के डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल्पना सोरेन एवं पप्पू यादव करेंगे डा. अजय के लिए प्रचार
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.