Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 सालों में समस्याएं दूर नहीं कर सके, अब दूर करने का कर रहे ढोंग: शिव शंकर सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    25 सालों में समस्याएं दूर नहीं कर सके, अब दूर करने का कर रहे ढोंग: शिव शंकर सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    25 सालों में समस्याएं दूर नहीं कर सके, अब दूर करने का कर रहे ढोंग: शिव शंकर सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: 25 सालों तक जिन्हें जनता ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का मौका दिया, वह अभी भी क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का जनता से वादा कर ढोंग कर रहे हैं. लेकिन जमशेदपुर पूर्वी की जनता उन्हें बखूबी पहचानती है और इस चुनाव में उन्हें एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ेगी. यह कहना है जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह का, शनिवार को अपने समर्थकों और कार्यकताओं संग विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा कर चुनाव प्रचार किया और लोगों से अपने पक्ष में गैस चूल्हा छाप पर बटन दबाकर वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज जब जनता पिछले 25 सालों में उनसे किए गए कामों का हिसाब चाहती है तो वह उन समस्याओं पर मौन साधकर उन्हें दूर करने का वादा कर रहे हैं.

    गोवर्धन पूजा के मौके पर जमशेदपुर पूर्वी के निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने देवनगर के नवजीवन आश्रम, छाया नगर, रामाधीन बागान, मानिफिट बाजार, सितारामडेरा, गोलमुरी के न्यू केबल टाऊन, सी टाइप, केबुल बस्ती के अलावा बिरसानगर जोन 7, बर्मा माइंस में ट्यूब गेट, बारीडीह, मोहरदा, कल्याणनगर भुइंयाडीह, टेल्को क्रॉस रोड 9A, भालूबासा, बागुनहातु, सिदगोड़ा इलाके में पदयात्रा और जनसंपर्क किया.

    शिव शंकर सिंह ने कहा कि पिछले तीस सालों में उन्होंने कभी भी राजनीति करने का प्रयास नहीं किया, बल्कि जमशेदपुर के लोगों की अपने अलग अलग सामाजिक कार्यों के जरिए उनकी सच्ची मन से सेवा की, लेकिन आज जब यहां की राजनीति को, यहां की जनता की सेवा करने के काम पर परिवारवाद और वंशवाद को थोपा जा रहा है, तो उन्हें मजबूरन क्षेत्र की जनता के भारी दबाव और आग्रह पर चुनाव में खड़ा होना पड़ा है. ऐसे में यदि जमशेदपुर पूर्वी की जनता उन्हें एक मौका देती है तो वह यहां की जनता की सभी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे.

    *प्रचार वाहनों और नुक्कड़ नाटक के जरिए चुनाव प्रचार तेज*

    शनिवार से निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान तेज नजर आया. चुनाव आयोग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप तैयार किए गए प्रचार वाहनों के जरिए चुनाव प्रचार में तेजी आती नजर आई. इन प्रचार वाहनों के जरिए मतदाताओं से आगामी 13 नवंबर को ईवीएम के क्रम संख्या 20 पर गैस चूल्हा छाप के सामने भारी संख्या में वोट करने की अपील की जा रही है.

    *जनसेवा संकल्प पत्र को लेकर दिख रहा रुझान*

    पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे शिव शंकर सिंह अपने घोषणा पत्र, जिसे उन्होंने जनसेवा संकल्प पत्र का नाम दिया है, को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. व्हाट्सएप के सहारे क्षेत्र की जनता से सुझाव मांग कर अपना संकल्प पत्र जारी करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि उनका प्रयास जमशेदपुर पूर्वी के क्षेत्र की आवाज बनना है इसलिए उनके संकल्प पत्र में केवल जनता की आवाज होगी, फिर चाहे वह स्कूलों शिक्षा से जुड़े मुद्दों हों या बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं या फिर युवाओं में बढ़ता नशाखोरी का मामला, वह इसे दूर करने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं और जल्दी ही आमसभा कर वह इसकी घोषणा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हाईटेक कमल रथ से भाजपा ने शरू किया चुनावी प्रचार अभियान
    Next Article दर्जनों स्थानों पर मीरा मुंडा का जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    May 28, 2026

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    May 28, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.