Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें – बन्ना गुप्ता
    Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें – बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें – बन्ना गुप्ता

    फ्लाइ ओवर के काम में अड़ंगा लगाने वाले वाले को जनता देगी करारा जवाब – बन्ना गुप्ता

    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कई पदयात्राएं, नुक्कड़ सभाएं और चुनावी बैठकें की. बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी से विकास का काम किया है. गली गली में पेवर्स ब्लॉक की सड़कें बनवाई. सड़कों का चौड़ीकरण और कालीकरण करवाया. सोनारी दोमुहानी संगम के सौंदर्यीकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस क्रम में भव्य द्वार एवं सीढ़ी का निर्माण संपन्न हो चुका है. दूसरे चरण में पार्क एवं वाकिंग स्ट्रीट का निर्माण होगा. तीसरे चरण में चौपाटी के रुप में वेंडर्स स्ट्रीट विकसित करने की परियोजना है. मुझे सबसे बड़ी चिंता यह है कि कोई मानगो फ्लाइ ओवर का काम में अड़ंगा ना लगा दे. कोई सोनारी दोमुहानी संगम की आरती में विघ्न ना डाल दे. कोई जमशेदपुर की माताओं को मइंया योजना से वंचित ना कर दे.

     

     

    बन्ना गुप्ता ने की गोवर्धन पूजा
    बन्ना गुप्ता सोनारी में यादव समाज द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा में पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने गौ माता व गोवर्धन पूजन किया. उसके बाद यदुवंशी युवाओं द्वारा खेले जा रहे लाठी खेल में भी भाग लिया.

     

     

    बन्ना गुप्ता के विकास कार्यों से डरे हुए विरोधी कर रहे हैं धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश – आनंद बिहारी दूबे

    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि विरोधीगण बन्ना गुप्ता द्वारा किए गए विकास कार्यों से घबरा गए हैं. वे लोग रोज नए शिगुफा छोड़ रहे हैं. वे लोग धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश कर रहे हैं. कल ही उनलोगों ने दिल्ली के शास्त्रीनगर में घटी एक घटना को जमशेदपुर के शास्त्रीनगर की घटना बता कर वीडियो वायरल कर दिया. अभी अभी दीपावली का पर्व पार हुआ है. आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आस्था और पवित्रता का पर्व छठ आने वाला है. इस पावन अवसर पर विरोधी धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश करेंगे. मैं जमशेदपुर की अमन चैन पसंद करने वाली जनता से अपील करता हूँ कि आपलोग विकास विरोधी विपक्षियों के जात पात के एजेंडे में ना पड़ें. मैं प्रशासन से भी अपील करता हूँ कि चुनाव के अवसर पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले और सोशल मिडिया पर धर्म जात पात के ओछे पोस्ट एवं वीडियो करने वालों को चिन्हित करें. साथ ही जमशेदपुर की शांति व्यवस्था व अमन चैन को भंग करने वालों के विरुद्ध कारवाई करें.

     

     

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि सरयू राय बाहरी नेताओं को जमशेदपुर में कैम्प करवा रहे हैं. किंतु बन्ना गुप्ता विचलित होने वालों में नहीं हैं. वे अभिमन्यु नहीं अर्जुन है. जो सारे चक्रव्यूहों एवं दुष्टचक्रों को भेद कर विजयी होंगे.

    जमशेदपुर में दहाड़ेगी शेरनी कल्पना सोरेन
    आज झारखंड की शेरनी कल्पना सोरेन एवं बिहार के वरिष्ठ नेता पप्पू यादव का जमशेदपुर आगमन हो रहा है. वे लगभग 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे . जहां से कार्यकर्ताओं के साथ सोनारी होते हुए मानगो जाएंगे. मानगो उलीडीह के आदिवासी फुटबॉल मैदान में दोपहर 11.30 बजे कल्पना सोरेन और पप्पू यादव जनसभा को संबोधित करेंगें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आर.ओ. ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में किया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, मतदान केन्द्रवार आवंटित किये गए ईवीएम
    Next Article उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ‘गोवर्धन पूजा’ पर्व

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.