Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब का गुरता गद्दी दिहाड़ा कल से, साकची गुरुद्वारा सज धज कर तैयार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दो दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब का गुरता गद्दी दिहाड़ा कल से, साकची गुरुद्वारा सज धज कर तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दो दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब का गुरता गद्दी दिहाड़ा कल से, साकची गुरुद्वारा सज धज कर तैयार

    अकाली दल पहली बार कर रहा है आयोजन, कथावाचक हरप्रीत सिंह वडाला, ढाढ़ी जत्था निर्मल सिंह जेठुवाल संगत को जोड़ेंगे अलौकिक दुनिया से
    जुगो जुग अटल सिखों के पवित्र धर्म ग्रंथ सतगुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज का 316वां गुरता गद्दी दिहाड़ा (गुरगद्दी दिवस) रविवार और सोमवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में मनाने को लेकर साकची गुरुद्वारा साहिब सज धज कर तैयार है। 3 और 4 नवंबर को होने वाला गुरता गद्दी दिहाड़ा कीर्तन समागम धर्म प्रचार कमिटी अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा साकची गुरुद्वारा साहिब में हर्षोल्लास के साथ पहली बार मनाया जा रहा है।

     

    कीर्तन दरबार के सफल आयोजन को लेकर अकाली दल, जमशेदपुर के प्रमुख सुखदेव सिंह खालसा के नेतृत्व में भाई रविंदर सिंह, ज्ञानी रामकिशन सिंह और हरजीत सिंह ने साकची के गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह से बैठक कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
    सरदार निशान सिंह ने अकाली दल को कीर्तन दरबार के सफल आयोजन को लेकर आश्वस्त किया तथा सदस्यों सुखविंदर सिंह निक्कू, सुरजीत सिंह छिते, बलबीर सिंह धंजल, जसबीर सिंह गाँधी, दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, प्रितपाल सिंह और अन्य को जरुरी दिशा निर्देश दिए।

     

    कीर्तन दरबार सजाये जाने को लेकर जानकारी देते हुए अकाली दल जमशेदपुर के सुखदेव सिंह खालसा ने बताया कि अमृतसर से सुप्रसिद्ध कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह वडाला और ढाढ़ी जत्था निर्मल सिंह जेठूवाल के आलावा भाई गुरमेल सिंह मोगा, भाई गुरप्रीत सिंह संगत को निहाल करने के लिए शहर पहुंच रहे हैं। वहीँ, जमशेदपुर के स्थानीय कीर्तनीये भाई संदीप सिंह जवद्दीकलां और दर्शन सिंह सबद-कीर्तन के द्वारा संगत को अकालपुरख की अलौकिक दुनिया से जोड़ेंगे।

     

    अकाली दल के महासचिव रविंदरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह खालसा और प्रधान निशान सिंह ने कोल्हान की समूची साध संगत को अपील की है कि कीर्तन दरबार में गुरु से जुड़ने के लिए साकची गुरुद्वारा साहिब में हाजरी अवश्य भरें। कीर्तन समागम के दोनों ही दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह और मानगो बाजार के दुकानदारों से विकास सिंह ने मांगा समर्थन
    Next Article सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आर.ओ. ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में किया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, मतदान केन्द्रवार आवंटित किये गए ईवीएम

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.