Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए की सरकार बनाएं, समाधान तत्काल होगाःसरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    एनडीए की सरकार बनाएं, समाधान तत्काल होगाःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनडीए की सरकार बनाएं, समाधान तत्काल होगाःसरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत उन्होंने मानगो के शांतिनगर, कृष्णानगर और लक्ष्मणनगर से पदयात्रा प्रारंभ कर की. वह सैकड़ों लोगों से मिले. उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और जरूरी मदद का आश्वसान दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि झारखंड में एनडीए की मजबूत सरकार बनवाइए ताकि आपकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके.

     

     

    तुलसी भवन में उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ भी बैठक की. उनकी समस्याओं को गौर से सुना और समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने प्राध्यापकों से सहयोग भी मांगा. बैठक के बाद उन्होंने फिर से पदयात्रा शुरु की और जेल चौक इलाके में सैकड़ों लोगों से मिले. वहां के लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं कहीं. एक समस्या पर श्री राय ने वहीं से संबंधित अफसर को फोन लगाया और समाधान के संबंध में जरूरी निर्देश दिये.

    फिर पदयात्रा मानगो के शंकोसाई में पहुंची. यहां उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोगों से बातचीत की. इसके बाद मानगो के ही भक्तिनगर के एक सामुदायिक भवन में उन्होंने साहू समाज के लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं तथा मांगों को गौर से सुनने के उपरांत पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मानगो के सिटी इन में हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों-पदाधिकारियों संग बैठक की. श्री राय देर शाम बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा गुरुद्वारा में आयोजित दीपावली उत्सव में शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला खाद आपूर्ति विभाग प्रखंड कर्माटांड़ विद्यासागर पंचायत बरमुंडी की समस्या खाद आपूर्ति विभाग —–
    Next Article भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पुर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.