Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय का व्यापक जनसंपर्क अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरयू राय का व्यापक जनसंपर्क अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरयू राय का व्यापक जनसंपर्क अभियान
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीके के उम्मीदवार श्री सरयू ने बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत उन्होंने जुबुली पार्क से की. सुबह-सुबह वहां टहलने आने वालों से श्री राय मिले. उनका हाल-चाल लिया और उनके इलाके की परेशानियों के बारे में पूछा.

     

    यहां से निकल कर श्री राय मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची में आयोजित उत्तर प्रदेश संघ की बैठक में शामिल हुए. यूपी के रहने वाले लोग, जो जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में रहते हैं, उनसे श्री राय ने आमने-सामने बैठ कर चर्चा की. संघ के लोगों ने उन्हें चुनाव में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. श्री राय ने उनसे कहा कि कोई भी मसला हो, वह मदद करने के लिए सदैव तैयार हैं. उन्होंने प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाने के लिए सभी से मदद मांगी.

     

    श्री राय सोनारी में आयोजित युवा चौपाल में भी शामिल हुए. उन्होंने नौजवानों का हौसला बढ़ाया और अधिक संख्या में वोटिंग के लिए घरों से बाहर निकलने को कहा. श्री राय ने कहा कि नौजवान ही पश्चिमी विधानसभा का भाग्य बदल सकते हैं. दोपहर बाद श्री राय उलीडीह टैंक रोड आदिवासी स्कूल क्षेत्र में गये. उन्होंने वहां के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान होकर रहेगा.

     

     

    उलीडीह के हिल व्यू कालोनी में उन्होंने जनसंपर्क अभियान में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा. इसके बाद उन्होंने शर्मा लाइन, उलीडीह और मून सिटी, मानगो का दौरा किया और लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा. अजय टाटा मोटर्स यूनियन के नेताओं से साथ की मुलाकत,यूनियन ने किया समर्थन का एलान
    Next Article विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत उपायुक्त कुलदीप चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के नोडल पदाधिकारी संग बैठक का आयोजन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.