Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस दलितों का अनादर करती है, उनसे तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार करती है: हिमंत
    Headlines झारखंड राजनीति

    कांग्रेस दलितों का अनादर करती है, उनसे तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार करती है: हिमंत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस दलितों का अनादर करती है, उनसे तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार करती है: हिमंत

    रांची:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह दलितों का अनादर करती है और उनके साथ तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार करती है।

    शर्मा ने हाल में सामने आए एक वीडियो के संबंध में यह टिप्पणी की है, जिसमें प्रियंका गांधी वाद्रा के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बाहर इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।

     

     

    शर्मा ने रांची में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा के नामांकन दाखिल करने के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे के साथ जो व्यवहार किया गया है, लोगों ने उसे देखा है और उसके बाद दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस की पोल खुल गई है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी नाटक करते हैं और दिखावा करते हैं कि वह दलितों का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह से खरगे जी के साथ व्यवहार किया गया उससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस दलितों को अछूत और तीसरे दर्जे का नागरिक मानती है।’’

     

     

    असम के मुख्यमंत्री शर्मा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘खरगे जी के साथ जो हुआ वह स्वतः स्पष्ट है।’’

    वह आज दिन में भाजपा नेताओं के नामांकन भरने के दौरान मौजूद रहेंगे।

    झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश
    Next Article कल्पना सोरेन ने गांडेय से भरा नामांकन पर्चा, दूसरी दफा मैदान में

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती और होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा जल्द कराने की मांग

    October 27, 2026

    जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा में 12 दिसंबर को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 5 जोड़ों का निःशुल्क पंजीकरण शुरू

    October 27, 2026

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती और होमगार्ड की शारीरिक परीक्षा जल्द कराने की मांग

    जमशेदपुर के जंबू अखाड़ा में 12 दिसंबर को होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह, 5 जोड़ों का निःशुल्क पंजीकरण शुरू

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.