Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया जा रही भारत ए की टीम में इशान किशन की वापसी, गायकवाड़ हो सकते हैं कप्तान
    Breaking News Headlines

    ऑस्ट्रेलिया जा रही भारत ए की टीम में इशान किशन की वापसी, गायकवाड़ हो सकते हैं कप्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा 15 सदस्यीय टीम में अन्य ओपनिंग बल्लेबाज़ों में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में एक रिज़र्व ओपनर की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि रोहित शर्मा निजी कारणों से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के पहले दो मैचों में से एक को मिस कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ भारतीय ए टीम का यह दौरा कुछ खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने का अच्छा मौक़ा दे सकता है।

     

     

    देवदत्त पडिक्कल, बी इंद्रजीत और रिकी भुई इंडिया ए टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ होंगे। वहीं अभिषेक पोरेल और इशान किशन टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं। नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन और मानव सुथार टीम के ऑलराउंडर होंगे। वहीं मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, ख़लील अहमद और यश दयाल को टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में शामिल किया गया है। 29 वर्षीय ईश्वरन पहले भी 2022 में बांग्लादेश दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही इस घरेलू सीज़न में शानदार फ़ॉर्म में हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफ़ी में दो शतक और ईरानी ट्रॉफ़ी में एक शतक बनाया था। रणजी ट्रॉफ़ी में उन्होंने सीज़न की शुरुआत भी शतक के साथ ही की है।

    23 वर्षीय सुदर्शन ने अगस्त में इंग्लिश काउंटी सरे के लिए एक शतक बनाया था। इसके बाद दलीप ट्रॉफ़ी में उन्होंने एक और शतक जड़ा। दिल्ली में तमिलनाडु के चल रहे रणजी ट्रॉफ़ी मैच में भी उन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने हर्निया से उबरने के बाद इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारत के लिए T20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू किया और फ़िलहाल न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम के रिज़र्व खिलाड़ी हैं। उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा है, जो और अधिक अनुभव और अवसरों से बेहतर हो सकते हैं। इंडिया ए की टीम 31 अक्तूबर से मैकॉय में और 7 नवंबर से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

    इसके बाद वे 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में भारतीय टीम के ख़िलाफ़ एक वार्म-अप मैच खेलेंगे। इसके बाद 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए की टीम: ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पड़िक्कल, साई सुदर्शन, बी इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथर, नवदीप सैनी, ख़लील अहमद, तनुष कोटियान, यश दयाल।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूल भुलैया 3 में मंजुलिका बनीं माधुरी दीक्षित, विद्या बालन से होगी टक्कर
    Next Article CM चंद्रबाबू नायडू की अपील- ज्यादा बच्चे पैदा करें, हम 2 और हमारे 2 नियम को करेंगे निरस्त नया कानून लाएंगे

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.